राष्ट्रवाणी: सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक ओबेरॉय, कही बड़ी बात ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक ओबेरॉय, कह दी ये बड़ी बातWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 23:24 ISTसलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. अब विवेक ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर ऐसा बयान दिया है कि वह सु्र्खियों में छा गया है. दरअसल, विवेक ने सलमान की फिल्म की तारीफ करते हुए इसकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं. इतना ही नहीं उन्होंने सलमान की फिल्म को लेकर कहा कि भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान पर बनने वाली फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलना चाहिए.ख़बरें फटाफटफिल्म की तारीफ में पढ़े कसीदे नई दिल्ली. सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था.अब फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी पास कर दिया है.फिल्म की रिलीज डेट को भी कई बार बदला गया था. अब फिल्म फाइनली 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को लेकर विवेक ओबेराय ने भी खुशी जाहिर की है. विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान की फिल्म पर अपनी राय जाहिर की है. उन्होंने न सिर्फ फिल्म की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं, बल्कि लोगों से अपील भी की इस तरह की फिल्मों को सम्मान मिलना चाहिए. उन्होंने लोगों से भी अपील की है, जो भारतीय सेना के साहस और बलिदान की कहानी दिखाती हैं, ऐसी फिल्मों को सपोर्ट करना चाहिए. लोगों से खास अपील विवेक हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए थे. इस दौरान उनसे सलमान खान की फिल्म को लेकर सवाल किया गया. सलमान की ये फिल्म विवेक की आने वाली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ से कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. विवेक से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य, बहादुरी और पराक्रम पर बनने वाली हर फिल्म को दर्शकों को प्यार देना चाहिए. मेरा मानना है कि अगर कोई फिल्म हमारी भारतीय सेना के साहस, बहादुरी और वीरता को दिखाती है, लोगों को इस पर प्यार लुटाना चाहिए. View this post on Instagram अपूर्व लाखिया के लिए कही बड़ी बात अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि लोग इस तरह की फिल्मों को अपना प्यार दें. उन्होंने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया को अपना दोस्त बताते हुए उनके लिए भी एक खास मैसेज दिया. विवेक ने कहा कि उन्होंने अपूर्व के साथ फिल्म ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ में काम किया था. ऐसे में वह चाहते हैं कि अपूर्व की यह फिल्म भी सफलता हासिल करे. Advertisementअभिनेता ने आगे कहा कि ईश्वर करे फिल्म को बहुत कामयाबी मिले और यह लोगों को प्रेरित करे. उन्होंने यह भी कहा कि जो फिल्में हमारे दिलों में वर्दी पहनकर देश की सेवा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान पैदा करती हैं, उन्हें हमेशा सफलता मिलनी चाहिए. बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सेंसर बोर्ड ने हरी झंडी दे दी है. सेंसर बोर्ड से फिल्म को बिना किसी कट के U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है.फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 23:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

