राष्ट्रवाणी: मुंगेर: राजस्व कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व में बनी सहमति नहीं हुई लागूमुंगेर में राजस्व कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व में बनी सहमति को लागू करने में विभाग फेल, बढ़ रहा है आक्रोशReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 23:20 ISTबिहार के मुंगेर में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लागू कराने के लिए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. कर्मचारियों का आरोप है कि समझौतों के बावजूद मांगें पूरी नहीं हो रही हैं.मुंगेर: बिहार के मुंगेर में राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांगों और विभाग के साथ पूर्व में बनी लिखित सहमतियों को लागू कराने को लेकर बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है. संघ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि है कि विभाग और कर्मचारी संघ के बीच कई बार सहमति बनने के बावजूद मांगों का अब तक पूर्ण अनुपालन नहीं किया गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्व कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं और न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए समय-समय पर विभाग और संघ के बीच लिखित समझौते हुए, लेकिन विभाग उन सहमतियों को लागू करने में विफल रहा है. संघ का आरोप है कि पिछले करीब दो वर्षों से आश्वासन और फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर टालमटोल की जा रही है. ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि कर्मचारियों की मांगों के लंबित रहने से उनमें असंतोष बढ़ रहा है और सामूहिक अवकाश जैसी स्थिति उत्पन्न हुई है. इसका असर राजस्व प्रशासन पर भी पड़ रहा है. दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित अन्य राजस्व सेवाओं के लिए आम नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आपको बता दें कि संघ ने जिला प्रशासन के जरिए मांग की है कि पूर्व में हुई सभी लिखित सहमतियों और लंबित 17 सूत्री मांगों को बिना किसी और विलंब के पूर्ण रूप से लागू किया जाए, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो और राजस्व सेवाओं में उत्पन्न प्रशासनिक गतिरोध समाप्त हो सके. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Munger,BiharFirst Published :November 28, 2026, 23:20 ISTऔर पढ़ें
Trending
- टैलेंट का ऐसा इस्तेमाल क्यों? अवनीत कौर के डांस स्टेप्स देख भड़के यूजर्स – राष्ट्रवाणी
- 3 राज्यों में ‘मॉन्सटर तूफान’ का आपातकाल अलर्ट, अगले 48 घंटे सबसे खौफनाक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- पिता बना हत्यारा, 5 साल के मासूम का गला रेता, सोचने पर मजबूर कर देगी दरभंगा की ये घटना – राष्ट्रवाणी
- निशाने पर था वडोदरा एयरफोर्स स्टेशन, डेड ड्रॉप से आने थे हथियार, आतंकी अरेस्ट, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- अचानक फूटा पानी का फव्वारा, सैकड़ों फीट चला गया ऊंचा; दूर से दिखा झरने जैसा नजारा—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- शादी की जिद, साथ मरने का बहाना और मौत का खेल… प्रेमी के धोखे ने उजाड़ दिया परिवार – राष्ट्रवाणी
- सही फैसले लेते तो नंबर 4 और कप्तानी के हकदार होते ऋषभ पंत – राष्ट्रवाणी
- ‘सेना के शौर्य पर बनी फिल्मों को मिले सम्मान’, सलमान की ‘मातृभूमि’ के मुरीद हुए विवेक—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

