राष्ट्रवाणी: 26 नवंबर 2026 को जारी किए गए इस अलर्ट में कहा गया है कि पुराने वर्जन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर साइबर हमले का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. इन कमजोरियों के जरिए कोई भी दूर बैठा हमलावर आपके डिवाइस में अपना कोड चला सकता है, पर्सनल जानकारी चुरा सकता है या ऐप के डेटा में छेड़छाड़ कर सकता है. चलिए आपको बताते हैं कैसे बचना है इस खतरे से. व्हाट्सऐप ने अपने नवंबर 2026 के सिक्योरिटी अपडेट में तीन तकनीकी कमजोरियों की जानकारी शेयर की है. ये खामियां एसक्यूएल इंजेक्शन, सर्टिफिकेट चेन की गलत जांच और बाहरी ऐड-रिप्लाई यूआरएल की अधूरी वैलिडेशन से जुड़ी हुई हैं. जानकारी के मुताबिक इनमें से एक खामी इतनी खतरनाक है कि अगर कोई अनऑफिशियल ऐप या अनजान यूजर आपको एक खास तरह का ऑर्डर डिटेल मैसेज भेजता है और आप गलती से उस पर टैप कर देते हैं. तो हमलावर आपके फोन में सेव व्हाट्सऐप की जरूरी फाइलें डिलीट कर सकता है. इतना ही नहीं कुछ मामलों में मैसेज डिलीवरी की टाइमिंग का इस्तेमाल करके आपके चैट डेटाबेस से जुड़ी सीक्रेट जानकारी भी लीक की जा सकती थी. यही वजह है कि साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ इस खामी को बेहद संवेदनशील मान रहे हैं और यूजर्स को किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध मैसेज पर क्लिक न करने की सलाह दे रहे हैं. इस अलर्ट में दूसरी बड़ी खामी CVE-2026-44908 है. जो रिमोट-अटेस्टेशन वेरिफायर में सर्टिफिकेट चेन की गलत जांच से जुड़ी थी. आसान शब्दों में समझें तो इस तकनीकी कमी की वजह से मेटा के सिस्टम के अंदर मौजूद कोई व्यक्ति हार्डवेयर की सेफ्टी चेकिंग को आसानी से चकमा दे सकता था. हालांकि राहत की बात यह है कि व्हाट्सऐप ने इस मामले में यूजर्स को भरोसा दिलाया है. कंपनी के अनुसार उनके ट्रांसपेरेंसी लेजर की जांच में यह पाया गया है कि अब तक जारी किए गए सभी VCEK सर्टिफिकेट जरूरी हार्डवेयर सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी साफ किया है कि अभी तक दुनिया भर में किसी भी हैकर द्वारा इन खामियों के इस्तेमाल किए जाने या किसी यूजर को नुकसान पहुंचने का कोई सबूत नहीं मिला है. फिर भी एहतियात बरतना बेहद जरूरी है. साइबर हमलों के इस खतरे को देखते हुए सरकारी एजेंसी CERT-In ने सभी पर्सनल यूजर्स और बिजनेस अकाउंट चलाने वालों को तुरंत सतर्क होने को कहा है. एजेंसी ने निर्देश दिए गए हैं कि सभी यूजर्स बिना देरी किए व्हाट्सऐप की ओर से जारी किये गये लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट अपने फोन में इंस्टॉल कर लें. अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन चलाते हैं तो तुरंत गूगल Play स्टोर पर जाएं और व्हाट्सऐप सर्च करके अपडेट बटन पर क्लिक करें. वहीं आईफोन यूजर्स एप्पल App स्टोर पर जाकर ऐप का नया वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा डेस्कटॉप या वेब वर्जन इस्तेमाल करने वाले लोग आधिकारिक व्हाट्सऐप वेबसाइट से लेटेस्ट अपडेट चेक कर सकते हैं. हमेशा ध्यान रखें कि ऐप को केवल आधिकारिक स्टोर से ही अपडेट करें और किसी थर्ड-पार्टी वेबसाइट या अनजान लिंक से एपीके फाइल डाउनलोड करने की गलती बिल्कुल न करें. नीलेश ओझा एबीपी न्यूज़ में कार्यरत हैं और फिलहाल टेक बीट संभाल रहे हैं. इससे पहले वह स्पोर्ट्ज़विकी और क्रिकएडिक्टर में सब एडिटर, इनशॉर्ट्स में हिंदी कंटेट स्पेशलिस्ट और ज़ी हिंदुस्तान और ज़ी राजस्थान में काम कर चुके हैं. पत्रकारिता के दौरान उन्होंने कई क्रिकेट मैच कवर किए हैं और क्रिकेट लाइव स्ट्रीमिंग भी होस्ट की है. न्यूज़ और खेल के साथ नीलेश की दिलचस्पी गीत लेखन में भी है. पिछले साल उनके लिखे एक गीत को बॉलीवुड सिंगर अर्नब दत्ता की आवाज़ में रिलीज़ किया गया. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने मुरैना के अंबाह पीजी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल की है. इसके अलावा, उन्होंने ज़ी इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया आर्ट्स से डिजिटल जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा किया है. We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.
Trending
- रायगढ़: में बातचीत बंद करने पर युवक ने घर घुसकर की छेड़खानी, फोटो स्टेटस पर डाला, न्यायिक रिमांड पर – राष्ट्रवाणी
- दुनिया में कुछ भी हो, नहीं थमेगी हमारी रफ्तार, भारत के पास हर समस्या का हल करने वाला चिराग – राष्ट्रवाणी
- UP में 120, बिहार में 60; किस राज्य में बढ़ेंगी कितनी सीटें? देखिये पूरी लिस्ट – राष्ट्रवाणी
- बनारस वाले जाम को बोलें टाटा-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़क, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: के मस्तूरी में पटवारी कार्यालय में ताश खेलने का वीडियो वायरल, किसानों से दुर्व्यवहार और भगाने का आरोप – राष्ट्रवाणी
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी

