राष्ट्रवाणी: बनारस वाले जाम को बोलें टाटा-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़कबनारस वाले जाम को बोलें टाटा बाय-बाय, NH-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक 6 लेन होगी सड़क, खर्च होंगे ₹68 करोड़Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 22:19 ISTवाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 68 करोड़ रुपये खर्च करके जाम वाले 970 मीटर लंबे रास्ते को सिक्सलेन बनाने की तैयारी चल रही है. चौड़ीकरण के बाद सड़क 20-22 मीटर से बढ़कर 44.5 मीटर की हो जाएगी, जिससे यातायात का दबाव पूरी तरह खत्म होगा. इसके अलावा फ्लाईओवर की सर्विस लेन भी चौड़ी की जाएगी. पूरे रास्ते को विक्टोरिया लाइटों, मजबूत डिवाइडर व यूटिलिटी डक्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं से सजाया जाएगा.बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते को सिक्सलेन में बदला जाएगा, साथ ही रास्ते का सुंदरीकरण भी होगा. (एआई Image)वाराणसी: हवाई मार्ग से जितनी भी तेजी से बनारस पहुंच जाएं, मगर एयरपोर्ट से शहर पहुंचने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं. एक तो शहर की एयरपोर्ट से दूरी और दूसरी ट्रैफिक जाम. मगर, अब एयरपोर्ट से शहर के बीच जाम बीते दिन की बात हो जाएगी. जिस इलाके में सबसे ज्यादा जाम लगती थी, उस राह को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है. एनएच-31 से सीधे बाबतपुर एयरपोर्ट को जोड़ने वाले रास्ते का अब सिक्सलेन में बदला जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही न केवल ट्रैफिक जाम की पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा, बल्कि पूर्वांचल की एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को भी एक नई रफ्तार मिल जाएगी. हवाई अड्डे पर बढ़ती फ्लाइट सर्विस और यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए मौजूदा रास्ता काफी संकरा पड़ने लगा था. इसी दिक्कत को जड़ से खत्म करने के लिए एनएच-31 से बाबतपुर एयरपोर्ट तक करीब 970 मीटर लंबे हिस्से का कायाकल्प किया जा रहा है. इस पूरे काम पर लगभग 68 करोड़ रुपये की लागत आएगी. सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अभी जो सड़क महज 20 से 22 मीटर चौड़ी है, उसे बढ़ाकर 44.5 मीटर किया जाएगा. यानी इसकी चौड़ाई सीधे दोगुनी से भी अधिक हो जाएगी, जिससे पीक आवर्स में भी गाड़ियां बिना रुके फर्राटा भर सकेंगी. फ्लाईओवर की सर्विस लेन का भी होगा विस्तार अक्सर मुख्य मार्ग चौड़ा होने के बाद भी आसपास के इलाकों से आने वाले वाहनों के कारण फ्लाईओवर के नीचे जाम लग जाता है. इस बात का खास ध्यान रखते हुए योजना में फ्लाईओवर की सर्विस लेन को भी शामिल किया गया है. वर्तमान में यह लेन 7 मीटर की है, जिसे बढ़ाकर 9 मीटर करने की तैयारी है. दो मीटर अतिरिक्त जगह मिलने से स्थानीय लोगों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों की गाड़ियां आपस में नहीं उलझेंगी. इससे समय की बचत होगी और फ्लाइट छूटने का डर भी खत्म हो जाएगा. विक्टोरिया लाइटों और यूटिलिटी डक्ट से बढ़ेगी शान इस परियोजना का मकसद केवल सड़क को चौड़ा करना नहीं है, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का रूप देना भी है. पूरे रास्ते के दोनों ओर खूबसूरत विक्टोरिया लाइटें लगाई जाएंगी, जो रात के समय इस इलाके को बेहद आकर्षक और भव्य बनाएंगी. सुरक्षित सफर के लिए बीच में मजबूत डिवाइडर का निर्माण होगा. इसके साथ ही जमीन के नीचे यूटिलिटी डक्ट भी बनाए जाएंगे. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि बिजली के तार, पानी की पाइपलाइन या इंटरनेट केबल इसी के अंदर से गुजरेंगे, जिससे भविष्य में मरम्मत के नाम पर सड़क को बार-बार खोदने की नौबत नहीं आएगी. Advertisementपर्यटन और कारोबार को मिलेगा सीधा लाभ वाराणसी में देश-विदेश से हर साल लाखों श्रद्धालु और सैलानी पहुंचते हैं. किसी भी शहर की पहली झलक उसके हवाई अड्डे और वहां से निकलने वाले रास्ते से ही मिलती है. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह सिक्सलेन मार्ग काशी आने वाले मेहमानों का शानदार स्वागत करेगा.About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Varanasi,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 22:16 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

