राष्ट्रवाणी: परिसीमन बिल 2026, इससे पहले कब-कब बदला है चुनावी सीटों का नक्शा?परिसीमन बिल 2026, इससे पहले कब-कब बदला है चुनावी सीटों का नक्शा? समझें पूरा इतिहासWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 20:58 ISTलोकसभा की सीटें 50% तक बढ़ाने की तैयारी है. इसके लिए केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक ला सकती है. लेकिन परिसीमन आखिर होता क्या है?
भारत में अब तक कितनी बार यह प्रक्रिया हुई है और 1976 में इस पर रोक क्यों लगा दी गई थी?कब-कब बदला है चुनावी सीटों का नक्शा?30 नवंबर से संसद का 4 दिन का विशेष सत्र शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ ‘परिसीमन’ एक बार फिर चर्चा में है. केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और संसद व राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दे दी है. उम्मीद है कि ये बिल संसद के सामने इस सत्र में पेश किया जाएगा और सरकार को पूरा भरोसा है कि इस बार ये बिल पास हो ही जाएगा. अपने नंबर गेम को लेकर सरकार पूरी तरह आश्वस्त है. इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा की सीटें 50% तक बढ़ाने का प्रस्ताव है. यह पहला मौका नहीं है जब ये बिल सदन में आ रहा है. इससे पहले, इसी साल अप्रैल में भी यह बिल पेश हो चुका है पर पास नहीं हुआ. पर आखिर कब-कब परिसीमन को लेकर बातें हुईं हैं. क्या होता है परिसीमन?
परिसीमन का मतलब है देश या किसी राज्य में चुनाव के लिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं तय करना या उनमें बदलाव करना. आसान भाषा में समझें तो इसके तहत यह तय किया जाता है कि किस इलाके के लोग किस लोकसभा या विधानसभा सीट के लिए वोट डालेंगे. इस काम की जिम्मेदारी एक विशेष और शक्तिशाली संस्था को दी जाती है, जिसे परिसीमन आयोग या सीमा आयोग भी कहा जाता है. भारत में अब तक कितनी बार हुआ परिसीमन?
CNBC TV18 की रिपोर्ट के अनुसार भारत में अब तक चार बार परिसीमन आयोग का गठन किया जा चुका है. ये आयोग 1952, 1963, 1973 और 2002 में बनाए गए थे. इसके अलावा असम जैसे कुछ राज्यों में भी समय-समय पर परिसीमन की प्रक्रिया हुई है. भारत में पहली बार 1952 में परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हुई थी. इसके तहत देश में 401 संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए थे. इनमें कई ऐसी सीटें भी थीं, जहां से एक से ज्यादा सांसद चुने जा सकते थे. इन सीटों के लिए कुल 489 लोकसभा सदस्यों का चुनाव होना था. इस प्रक्रिया के तहत 3,200 से ज्यादा विधानसभा सीटों की सीमाएं भी तय की गई थीं. इसी परिसीमन के जरिए अनुसूचित जाति (सुप्रीम कोर्ट) और अनुसूचित जनजाति (ST) के लोगों के लिए सीटें आरक्षित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई. Advertisement1962 में दूसरे परिसीमन आयोग का गठन दूसरा परिसीमन आयोग 1962 में बनाया गया था. इसका मकसद 1951 के बाद देश की बढ़ी आबादी के हिसाब से चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव करना था. इसके लिए 1961 की जनगणना के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया. इस प्रक्रिया के बाद लोकसभा की निर्वाचित सीटों की संख्या 522 तय की गई. वहीं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 79 सीटों का दोबारा निर्धारण किया गया. अलग-अलग चुनाव क्षेत्रों की आबादी में संतुलन बनाए रखने के लिए उनकी सीमाओं में भी बदलाव किया गया. परिसीमन के बाद तैयार हुए नए चुनाव क्षेत्रों में 1967 का लोकसभा चुनाव कराया गया. तीसरे परिसीमन में आबादी के हिसाब से बदली गईं सीटें तीसरे परिसीमन आयोग के दौरान लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं में फिर बदलाव किया गया. इसकी वजह 1961 के बाद देश की आबादी में करीब 10.9 करोड़ की बढ़ोतरी थी. इस बार 1971 की जनगणना के आंकड़ों को आधार बनाया गया. आबादी और भौगोलिक स्थिति में हुए बदलावों को देखते हुए कई आरक्षित सीटों का भी दोबारा बंटवारा किया गया. 1976 में क्यों रोक दिया गया परिसीमन?
साल 1976 में 42वें संविधान संशोधन के जरिए केंद्र सरकार ने राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर रोक लगा दी. यह रोक साल 2000 के बाद होने वाली पहली जनगणना तक लागू रहनी थी. इस फैसले के पीछे परिवार नियोजन को बढ़ावा देने का उद्देश्य था. सरकार चाहती थी कि जिन राज्यों ने परिवार नियोजन के उपायों को अपनाकर अपनी आबादी नियंत्रित की है, उन्हें इसका नुकसान न उठाना पड़े. यानी जिन राज्यों ने जनसंख्या वृद्धि पर काबू पाने में बेहतर काम किया था, उनकी लोकसभा में सीटें कम न हो जाएं. इसी वजह से राज्यों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे को फ्रीज कर दिया गया. 2002 में चौथी बार हुआ परिसीमन साल 2002 में चौथी बार परिसीमन की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान 2001 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर राज्यों में लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाओं को नए सिरे से तय किया गया. 2026 का परिसीमन विधेयक क्या है?
अब सरकार दो नए बिल लेकर आई है. इनमें संविधान (132वां संशोधन) विधेयक और परिसीमन (दूसरा) विधेयक शामिल हैं. संविधान संशोधन विधेयक में सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए लोकसभा सीटों में 50% की एक समान बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है. संविधान के अनुच्छेद 334A में नया प्रावधान जोड़ा गया है. इसके मुताबिक, परिसीमन के दौरान हर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा सीटों से 50% ज्यादा की जाएगी. इसी तरह हर राज्य की विधानसभा में भी सीटों की संख्या 50% बढ़ाई जाएगी. साथ ही 25 साल तक सीटों की संख्या फ्रीज करने का भी प्रावधान किया गया है. इसे सीधे-सीधे शब्दों में समझे तो डीलिमिटेशन बिल पास होने के बाद लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर अधिकतम 850 हो जाएगी.About the AuthorNews Editorदीपिका शर्मा पिछले 7 सालों से News18 Hindi से जुड़ी हुई हैं और इन दिनों ‘नॉलेज’ सेक्शन के लिए देश-दुनिया की खबरों पर डिटेल और लॉन्ग-रीड आर्टिकल्स लिखने में माहिर हैं. इतिहास के पन्नों …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :OtherFirst Published :November 28, 2026, 20:58 ISTऔर पढ़ें

