राष्ट्रवाणी: PoK में चीख पड़ा गाजी शहजाद कौन है? पाक से जंग का ऐलान, जेलब्रेक से हुआ बदनामPoK में चीख पड़ा गाजी शहजाद कौन है? पाकिस्तान के खिलाफ ऐलान-ए-जंग, जेलब्रेक से हुआ था बदनामWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:26 ISTपाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आंदोलन और सख्ती चल रही है. इसी बीच गाजी शहजाद और ‘जानबाज फोर्स’ के नाम से तगड़ा बयान आया है. जिसमें धमकी देते हुए में कहा गया है कि निहत्थी जनता पर गोली चली तो ‘गन का जवाब गन से’ देंगे. साथ ही किसी भी सैन्य ऑपरेशन को न मानने की चेतावनी दी गई है. महंगाई, नाकेबंदी, फौजी कार्रवाई और हक की मांग से लोग पहले ही गुस्से में हैं.गाजी शहजाद ने पाकिस्तान को दी धमकी (फोटो क्रेडिट- @Goreunit/X)पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जन आंदोलन छिड़ा हुआ है. लोग बेसिक मांगों के लिए गोलियां खा रहे हैं और सरकार लोकल लोगों को ही आतंकी घोषित कर रही है. सालों से खुद को वहां का मालिक समझने वाला पाकिस्तान अब अपनी ही बोई फसल काटता दिख रहा है. जिस तरह से रावलपिंडी की फौज और इस्लामाबाद की सत्ता ने वहां के लोगों के खिलाफ सख्ती, नाकेबंदी और गोलियों का रास्ता अपनाया है, उसने लोगों का सब्र तोड़ दिया है. अब एक ऐसे शख्स ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर दिया है, जिससे इस देश के सर्वेसर्वा आसिम मुनीर भी कांपते हैं. इस शख्स का नाम है गाजी शहजाद और उसने कह दिया है कि ‘गन का जवाब गन से दिया जाएगा’. गाजी शहजाद ने पाकिस्तान से क्या कहा?
सामने आए इस 45-सेकंड के वीडियो में गाजी शहजाद ने धमकी देते हुए पाकिस्तान के हुकमरान और वहां की कठपुतली विधानसभा को सीधा ललकारा है. शहजाद ने कहा है कि ‘हम एक बेहद साफ और दमदार पैगाम देना चाहते हैं. अगर पाकिस्तान की एस्टैब्लिशमेंट या वहां की विधानसभा में बैठे वो लोग, जिन्हें जनता ने नहीं, बल्कि किसी और ने बैठाया है, निहत्थी आवाम पर गोलियां बरसाएंगे, तो याद रखा जाए कि ‘तहरीक तहफुज रियासत जम्मू-कश्मीर’ और ‘जानबाज फोर्स’ की तरफ से ये ऐलान है कि ‘हम तुम्हारी गन का जवाब गन से ही फिर देंगे’. वीडियो में आगे ये भी कहा गया है कि वो किसी भी सूरत में ये बर्दाश्त नहीं करेंगे कि वहां कोई सैन्य ऑपरेशन चलाया जाए. गाजी शहजाद जोर देकर कहता है कि ये ‘ऑपरेशन’ वाला शब्द वो स्वीकार नहीं करेंगे और पाकिस्तान उनके इलाके में ऐसा कोई ऑपरेशन नहीं कर सकता. इस बयान ने ये साफ कर दिया है कि PoK में विरोध प्रदर्शन अब सिर्फ नारों और धरनों तक सीमित नहीं रहे, बल्कि हथियारबंद टकराव और खुली चुनौती की शक्ल ले चुके हैं. कौन है गाजी शहजाद और कैसे चर्चा में आया उसका नाम?
PoK के भीतर चल रही हलचलों के बीच गाजी शहजाद का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है, खासकर तब जब वहां ‘जानबाज फोर्स’ जैसे संगठन के नाम से पाकिस्तान के खिलाफ सख्त बयान सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाजी शहजाद का नाम पहले भी PoK की सुरक्षा और जेल ब्रेक जैसी घटनाओं से जुड़ चुका है. रावलाकोट जेल से कैदियों के भागने की खबरों में उसका जिक्र हुआ था. उसे एक कट्टरपंथी और उग्रवादी बैकग्राउंड से जुड़ा घोषित कर दिया गया था. Advertisementअब जब PoK में स्थानीय संगठनों, एक्शन कमेटियों और नए हथियारबंद धड़ों के बीच टकराव तेज हो गया है, तो गाजी शहजाद की ये ललकार और ‘गन का जवाब गन’ वाला बयान पूरे मामले को और ज्यादा सेंसेटिव बना रहा है. एक तरफ वहां के लोग अपने हक, रोटी, बिजली और आजादी की बात करते हुए सड़कों पर उतरे हैं, वहीं दूसरी तरफ हथियारबंद गुटों के खुलकर सामने आने से हालात बेहद विस्फोटक हो गए हैं. PoK की आवाम पर पाकिस्तान का जुल्म और जल्लाद जैसा रवैया अगर जमीनी हकीकत की बात करें, तो PoK के लोगों का गुस्सा यूं ही नहीं भड़का है. दशकों से पाकिस्तान की फौज और हुकूमत ने इस इलाके को एक कॉलोनी या प्रयोगशाला की तरह इस्तेमाल किया है. वहां के संसाधनों को लूटा गया, लोगों को बुनियादी अधिकारों से महरूम रखा गया और जब भी आवाम ने अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उस पर जुल्म के पहाड़ तोड़ दिए गए. पाकिस्तान का चेहरा किसी जल्लाद से कम नजर नहीं आ रहा है. रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले कई महीनों से इलाके में फूड ब्लॉकेड यानी खाने-पीने की चीजों की नाकेबंदी जैसी सख्ती के आरोप लगे हैं, जिससे आम लोगों और बच्चों तक का जीना मुहाल हो गया है. आसिम मुनीर की फौज निहत्थे लोगों पर गोलियां चला रही है. ऊपर से ड्रोन हमलों, अंधाधुंध फायरिंग, इंटरनेट बंद करने और युवाओं को उठा लेने जैसी कार्रवाइयों ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. जब कोई हुकूमत अपने ही नागरिकों का राशन रोक दे, उनकी आवाज दबाने के लिए गोलियां चलाए और डराने के लिए ताकत का नंगा नाच करे, तो आवाम का दिल दहलना लाजिमी है. महीनों से सुलग रही चिंगारी और ‘जानबाज फोर्स’ का ऐलान PoK में ये नाराजगी अचानक नहीं फूटी, बल्कि पिछले कई महीनों से जम्मू-कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) और स्थानीय लोग सड़कों पर हैं. शुरुआत में ये विरोध बिजली के भारी-भरकम बिलों, गेहूं की सब्सिडी और बुनियादी हक-हुकूक जैसे मुद्दों से शुरू हुआ था, लेकिन धीरे-धीरे इसने बड़ा रूप ले लिया. लोग पाकिस्तान के दखल से तंग आ चुके हैं और अपने फैसले खुद करने की मांग कर रहे हैं. इस बीच वहां आर्म्ड ग्रुप्स या हथियारबंद संगठनों के सक्रिय होने की खबरें भी सामने आई हैं. एक तरफ PoK की विधानसभा बातचीत की बात करती है, तो दूसरी तरफ लोकल लोगों को आतंकवादी कहा जाता है. इसी बवाल के बीच ‘जानबाज फोर्स’ और गाजी शहजाद का ये बयान बताता है कि वहां के कुछ धड़े अब पाकिस्तान की फौज और प्रशासन से आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं. आतंक की फसल बोने वाले के घर में ही लगी आग जो पाकिस्तान दुनिया भर में दूसरों के इलाकों में अशांति फैलाने और दखल देने के लिए जाना जाता है, आज उसी के कब्जे वाले हिस्से में बगावत और हथियारबंद चुनौती खड़ी हो गई है. हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि सुलह और बातचीत के नाम पर ऐसे चेहरों और दांवपेचों का जिक्र भी सामने आ रहा है, जो खुद विवादों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े रहे हैं. इससे साफ पता चलता है कि पाकिस्तान के पास PoK के लोगों का भरोसा जीतने के लिए न तो कोई नीति है और न ही कोई नैतिक ताकत.About the AuthorIntroduction: If world leaders are arguing, borders are shifting, or a geopolitical storm is brewing somewhere on the planet, chances are Utkarsha Srivastava is already writing about it. Experience: A digita…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए देखें.First Published :November 28, 2026, 21:15 ISTऔर पढ़ें

