राष्ट्रवाणी: त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौकात्रिसा जॉली -गायत्री गोपीचंद और तन्वी शर्मा फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौकाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:50 ISTGayatri Gopichand Treesa Jolly Final: सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में गत चैंपियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी तथा युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने प्रवेश कर लिया. दोनों ही भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआती गेम गंवाने के बाद दमदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की. तन्वी ने उन्नति हुड्डा को हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उनका सामना सुपानिडा काटेथोंग से होगा. वहीं त्रिसा-गायत्री ने यूक्रेनी जोड़ी को मात दी और लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचीं. हालांकि मिश्रित युगल में भारतीय जोड़ी सेमीफाइनल में हार गई.भारतीय महिला युगल जोड़ी और तन्वी शर्मा एकल में फाइनल में प्रवेश कर गए हैं. लखनऊ. गत चैंपियन त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी व युवा खिलाड़ी तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. जिससे भारत के पास रविवार को दो खिताब जीतने का मौका होगा. त्रिसा और गायत्री की शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए यूक्रेन की पोलिना बुहरोवा और येवेनिया कांतेमिर की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 13-21, 21-10, 21-12 से हरा दिया. इसके साथ ही भारतीय जोड़ी ने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई. अब फाइनल में उनका सामना इंडोनेशिया की इस्याना स्याहिरा मेइदा और रिंजानी क्विन्नारा नास्तिन की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगा. इंडोनेशियाई जोड़ी ने इंग्लैंड की एबिगेल हैरिस और एस्टेल वान लीउवेन को 21-13, 21-18 से पराजित किया. वहीं युवा खिलाड़ी तन्वी ने एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए हमवतन उन्नति हुड्डा को हराकर महिला एकल फाइनल में जगह बनाई. Advertisement दूसरी वरीय तन्वी (17 वर्ष) ने महिला एकल सेमीफाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त उन्नति को 11-21, 21-10, 21-13 से शिकस्त दी. इस साल ताइपे ओपन सुपर 300 का खिताब जीतने वाली तन्वी का इस सत्र में यह दूसरा फाइनल होगा. अब फाइनल में रविवार को तन्वी का सामना थाईलैंड की चौथी वरीय सुपानिडा काटेथोंग से होगा. काटेथोंग ने दूसरे सेमीफाइनल में जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त रिको गुनजी को 21-16, 20-22, 21-10 से हराया. पर मिश्रित युगल में भारत के सात्विक रेड्डी कनापुरम और रेशिका उथायसूरियन को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. उन्हें मलेशिया के वी यी हर्न और वन्नी गोबी ने 21-17, 21-18 से पराजित किया. दोनों भारतीय तन्वी और उन्नति के बीच मुकाबला काफी तेज गति से खेला गया जिसमें रैलियां छोटी रहीं और जल्दी खत्म हुईं. पहले गेम में उन्नति ने कुछ शानदार शॉट लगाए जबकि तन्वी की ओर से कई गलतियां हुईं. उन्नति ने एक बेहतरीन विनर के साथ 9-2 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक छह अंक की बढ़त बनाए रहीं. ब्रेक के बाद उन्नति ने तन्वी की लगातार गलतियों का फायदा उठाते हुए शानदार शॉट्स के दम पर 16-8 की बढ़त बना ली. फिर उन्होंने पहला गेम अपने नाम कर लिया. पर कोर्ट बदलने के बाद तन्वी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं. उन्होंने अपने सटीक शॉट्स की बदौलत 7-1 की बढ़त बना ली. उन्नति की सर्विस नेट में जाने से तन्वी ने 9-3 की बढ़त हासिल की. इसके बाद उन्होंने जोरदार स्मैश लगाया और ब्रेक तक 11-4 की बढ़त बना ली. तन्वी ने जल्द ही स्कोर 14-5 कर दिया. उन्नति लगातार शॉट चूकती रहीं और उनके दो शॉट कोर्ट से बाहर चले गए जिससे वह 10-19 से पिछड़ गईं. एक और शानदार शॉट से तन्वी को 10 गेम प्वाइंट मिले. उन्नति का शॉट नेट में जाने के साथ ही तन्वी ने दूसरा गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. निर्णायक गेम में भी तन्वी ने सटीक शॉट्स के दम पर अपना दबदबा बनाए रखा और 6-3 की बढ़त हासिल की. उन्होंने स्कोर 9-6 किया और ब्रेक तक सीधे स्मैश के साथ पांच अंकों की बढ़त बना ली. तन्वी ने जल्द ही 17-9 की बढ़त हासिल कर ली।
उन्नति का शॉट नेट में जाने से उन्हें सात मैच प्वाइंट मिले. इसके बाद उन्नति का एक शॉट कोर्ट से बाहर चला गया और तन्वी ने मुकाबला अपने नाम कर लिया. वहीं महिला युगल सेमीफाइनल के पहले गेम में त्रिसा और गायत्री 3-8 से पीछे चल रही थीं. लेकिन उन्होंने वापसी करते हुए स्कोर 8-9 कर दिया. यूक्रेनी जोड़ी ने हालांकि बढ़त बनाए रखी और 15-13 के स्कोर से लगातार छह अंक जीतकर पहला गेम अपने नाम कर लिया. कोर्ट बदलने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की और 9-2 से आगे हो लीं. यूक्रेन की खिलाड़ियों ने कड़ी चुनौती दी, लेकिन त्रिसा-गायत्री ने नियंत्रण बनाए रखा और दूसरा गेम जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया. फिर निर्णायक गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अपनी लय बरकरार रखी. उन्होंने शानदार रैलियों के दम पर 9-2 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक सात अंक की बढ़त कायम रखी. भारतीय खिलाड़ियों ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और फाइनल में जगह पक्की की.About the Authorचीफ सब एडिटरकमलेश कुमार राय नेटवर्क18 ग्रुप में बतौर चीफ सब एडिटर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. वह बीते 15 सालों से खेल पत्रकारिता की पिच पर डटे हुए हैं. हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में वह खेल कंटेंट की गहरी समझ, सटीक विश्लेषण और ब…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 21:49 ISTऔर पढ़ें

