राष्ट्रवाणी: क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय से कंफ्यूजन Explainer : क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से पैदा हो रहा कंफ्यूजनWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:52 ISTRegistry in Delhi : दिल्ली की सैकड़ों अवैध कॉलोनियों को लीगल करने के लिए शुरू की गई पीएम-उदय नीति से कुछ इलाकों में असमंजस पैदा हो रहा है. पश्चिमी दिल्ली की तमाम कॉलोनियों में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराना मुश्किल हो रहा है. यहां कन्वेंस डीड और ऑथराइजेशन स्लिप को लेकर असमंजस है और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में अवैध कॉलोनियों के प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट स्वीकार नहीं किए जा रहे हैं. आखिर ऐसा क्यों हुआ और इसका प्रॉपर्टी मार्केट व संपत्ति के मालिकों पर क्या असर होगा, आइये इसकी पड़ताल करते हैं.दिल्ली की 1,511 अवैध कॉलोनियों को पीएम-उदय योजना के तहत लीगल किया जाएगा. नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदना तो हर किसी का सपना होता है. यही वजह है कि दिल्ली का हर इलाका कीमती होता जा रहा. लेकिन, नवंबर महीने की शुरुआत से कुछ ऐसा हो रहा है कि अब दिल्ली में प्रॉपर्टी खरीद ने और बेचने वाले दोनों ही परेशान दिख रहे हैं. कुछ रजिस्ट्रार ऑफिस से रजिस्ट्री नहीं कराने की शिकायतें भी आ रही हैं और यह सारा कंफ्यूजन शुरू हुआ केंद्र सरकार की उस नीति से जो अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के लिए बनाई गई है. साल 2019 में पीएम-उदय के नाम से बनाई गई इस नीति का मकसद दिल्ली की सैकड़ों अवैध बस्तियों को कानूनी मान्यता दिलाना है. लेकिन, इस नियम से प्रॉपर्टी खरीदारों और बेचने वालों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है. दरअसल, अभी दिल्ली की सैकड़ों अवैध कॉलोनियों में घर बनाने के लिए न तो बैंक से लोन मिलता है और न ही यहां सरकारी सुविधाओं की व्यवस्था होती है. इसी समस्या को हल करने के लिए मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री अनऑथराइज्ड कॉलोनी इन दिल्ली आवास अधिकार योजना यानी पीएम-उदय योजना बनाई है. इसका मकसद दिल्ली की अवैध कॉलोनियों में रहने वालों को उनके मकान का मालिकाना हक दिलाना है, जिससे उन्हें भविष्य में बैंक से होम लोन की सुविधा मिल सके. लेकिन, अब यह नीति इन अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त पर कंफ्यूजन पैदा कर रही है. क्यों शुरू हुआ नियमों पर कंफ्यूजन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शिकायत की कि 4 नवंबर के आसपास पश्चिमी दिल्ली के कुछ सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन रोक दिया गया है. इसमें डॉक्यूमेंट को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं. आरोप लगा कि मोहन गार्डन और भगवती विहार सहित अन्य अवैध कॉलोनियों में संपत्ति का पंजीकरण पहले की तरह नहीं हो रहा है. इन इलाकों की रजिस्ट्री के समय उन डॉक्यूमेंट को स्वीकार नहीं किया जा रहा है, जिन पर पहले सामान्य हालात में रजिस्ट्रेशन होता था. हालांकि, इसका असर दिल्ली की अन्य कॉलोनियों पर नहीं दिख रहा है. दोहरे नियम से पैदा हुई दिक्कत सरकार ने साल 2019 में जब पीएम-उदय नीति को लागू किया था तो रिजस्ट्री के लिए 2 तरह की व्यवस्था की थी. जो रजिस्ट्री सरकारी जमीन की होती थी, उसके लिए तो खरीदार को कंवेन्स डीड दिया जाता था, लेकिन जो रजिस्ट्री अवैध कॉलोनियों में होती थी, वहां के खरीदारों को ऑथराइजेशन स्लिप दी जाती है. इस ऑथराइजेशन स्लिप के आधार पर ही बाद में कॉलोनियों के वैध होने पर मालिकाना हक के रूप में माना जाने लगा. योजना के तहत दिल्ली की 1,700 से ज्यादा कॉलोनियों में से 1,511 को ऑथराइज करने का प्लान बनाया गया. Advertisement31 जनवरी तक है आवेदन का मौका मोदी सरकार ने यह स्कीम साल 2019 में शुरू की थी और पहले कन्वेंस डीड और ऑथराइजेशन स्लिप के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया गया है. सरकार का कहना है कि अभी तक कम संख्या में आवेदन आए, जिसकी वजह से डेडलाइन बढ़ाई गई है. मामले से जुड़े लोगों का कहना है कि इस नीति के तहत दिल्ली में यह स्पष्ट किया जाना था कि किस कॉलोनी में सामान्य रूप से रजिस्ट्री होगी और किस कॉलोनी को पीएम-उदय नीति का पालन करना होगा. इसी कंफ्यूजन की वजह से प्रॉपर्टी खरीदार और विक्रेता दोनों ही परेशान हैं. अनुमान है कि दिल्ली में करीब 45 लाख परिवार इन अवैध कॉलोनियों में रहते हैं. क्या होगा कंफ्यूजन का असर पीएम-उदय योजना के तहत कॉलोनियों और उनमें रहने वालों को कानूनी अधिकार दिलाने की मंशा कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक का कारण बन रही है. सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में यह क्लीयर नहीं हो पा रहा कि किस कॉलोनी की रजिस्ट्री किस नियम के आधार पर होगी. अगर ऐसा ही चलता रहा तो दिल्ली के कई प्रॉपर्टी बाजार पर असर पड़ सकता है. अगर प्रॉपर्टी के मालिकाना हक को लेकर कंफ्यूजन पैदा होती है तो खरीदार ऐसे बाजार से दूरी बना सकते हैं. यही वजह है कि कई कॉलोनियों में संपत्ति के पंजीकरण को लेकर असमंजस पैदा हो रहा है. कैसे मिल रहा योजना का फायदा पीएम-उदय नीति लागू करते समय यह प्रावधान किया गया कि जिन प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन पहले हो चुका है और उस पर पंजीकरण शुल्क भी वसूला जा चुका है, उन्हें भी ऑथराइजेशन के लिए शुल्क चुकाना होगा. हालांकि, ऐसे प्रॉपर्टी के मालिकों को फीस में 75 फीसदी की छूट दी जा रही है. इसका फायदा दिल्ली की 1,511 कॉलोनियों में रहने वालों को मिलने की संभावना है. एमसीडी ने भी बताया है कि पीएम-उदय योजना के तहत कॉलोनियों को ऑथराइज करने पर लगने वाले शुल्क में 75 फीसदी छूट दी जा रही है.About the Authorप्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 21:52 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

