राष्ट्रवाणी: परिसीमन बिल को झामुमो का समर्थन? हेमंत सोरेन के सांसद नलिन सोरेन ने कही ये बातपरिसीमन बिल को झामुमो का समर्थन? हेमंत सोरेन के सांसद नलिन सोरेन ने कही ये बातEdited by:Last Updated:November 28, 2026, 21:15 ISTसरकार इससे पहले भी इस बिल को अप्रैल में ला चुकी है लेकिन, उसे लोकसभा में पर्याप्त समर्थन नहीं मिला था. अब एक बार फिर सरकार डीलिमिटेशन यानी परिसीमन से जुड़े विधेयक को अब नए स्वरूप में वापस लाया रही है. इस बार सरकार साम, दाम, दंड, भेद हर तरह से इसके लिए समर्थन जुटाने में लगी है. विभिन्न राज्यों की पार्टियां, उनके मुखिया और सांसद भी इस पर विचार-विमर्श में जुटे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की झामुमो का इस पर क्या रुख है इस बारे में उनके नेता के बयान से कुछ संकेत समझ सकते हैं.रांची: परिसीमन बिल को सदन में पेश किए जाने से पहले देशभर में राजनीति तेज है. झारखंड में भी परिसीमन बिल को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी 6 सांसद मौजूद रहे. लोकसभा सांसद नलिन सोरेन और विजय हांसदा के साथ राज्यसभा सांसद महुआ माजी, सरफराज अहमद और बैद्यनाथ राम मुख्यमंत्री के साथ इस बैठक में शामिल हुए. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सभी सांसदों को बिल का प्रारूप कॉपी भी दिया है. इसके साथ ही एक्सपर्ट की राय लेने के निर्देश भी दिए हैं. करीबन 1 घंटे मुख्यमंत्री आवास में चले इस बैठक के बाद जब सांसद बाहर आए तो दुमका से सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि पहले बिल के प्रारूप कॉपी को पढ़ा जाएगा. अगर इस बिल में आदिवासी आरक्षित सीटें अनुपातित ढंग से बढ़ती हैं तो झामुमो बिल के पक्ष में समर्थन दे सकता है. इसके आगे उन्होंने कहा कि फिलहाल पहले बिल के कॉपी को पढ़ा जाएगा और एक्सपर्ट से राय लिया जाएगा. झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसदों ने कहा कि हमलोग फिलहाल बिल का अध्ययन करेंगे. अध्ययन करने के बाद एक्सपर्ट की राय ली जाएगी फिर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चर्चा की जाएगी. फिलहाल निर्णय नहीं लिए गए हैं लेकिन आदिवासी हित और राज्य हित के बारे में सोचा जाएगा. इस बार सरकार ने इस बिल में दो बड़े बदलाव किए हैं. एक तो परिसीमन को नई जनगणना से अलग कर दिया है. दूसरा, सभी राज्यों की लोकसभा सीटों में समान रूप से 50 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है. सरकार का तर्क है कि इससे महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ होगा. जबकि आलोचकों का सवाल है कि जनसंख्या का आधार हटाने के बाद सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का सिद्धांत क्या है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ranchi,JharkhandFirst Published :November 28, 2026, 21:15 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से हुआ कंफ्यूजन, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौका – राष्ट्रवाणी
- LOC से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, करमाड़ा से लांघी थी सरहद, अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

