राष्ट्रवाणी: LOC से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, करमाड़ा से लांघी थी सरहद, अलर्ट जारीLOC से पकड़ा गया पाकिस्तानी घुसपैठिया, करमाड़ा सेक्टर से लांघी थी सरहद, सीमावर्ती इलाकों में जारी हुआ अलर्टReported by:Written by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:49 ISTJammu-Kashmir News: घुसपैठ कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को भारतीय सेना ने अरेस्ट किया है. भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पुंछ जिले की खड़ी करमाड़ा सेक्टर में की है. भारतीय सेना ने संदिग्ध घुसपैठिए की पहचान कर ली है. उसके इरादों को जानने के लिए भारतीय सेना के साथ इंटेलिजेंस एजेंसीज की ज्वाइंट टीम पूछताछ कर रही हैं.भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मूल के एक घुसपैठिए को खड़ी करमाड़ा सेक्टर से अरेस्ट किया है.Pakist Infiltrator Arrested: सरहदों की हिफाजत में तैनात भारतीय सेना के जांबाजों की चौकसी के चलते बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है. साजिश को पुंछ जिले के खड़ी करमाड़ा सेक्टर से सटी सरहद पर अंजाम देने की कोशिश की जा रही थी. साजिश को अंजाम तक पहुंचाया जाता, इससे पहले भारतीय सेना ने अपना जाल फैला कर उसे नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक भी पकड़ा है, जिसकी पहचान पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहूटा इलाके में रहने वाले शख्स के तौर पर की गई है. भारतीय सेना और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी की ज्वाइंट टीम इस घुसपैठिए से पूछताछ कर उसके इरादे पता करने की कवायद में जुटी हुई हैं. सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने यह कार्रवाई पुंछ जिले के अंतर्गत आने वाली लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के खड़ी करमाड़ा सेक्टर में की गई है. 28 नवंबर को भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी एलओसी पर गश्त कर रही थी. इसी बीच, पेट्रोलिंग टीम को खड़ी करमाड़ा सेक्टर में सीमापार से कुछ हलचल दिखाई दी. पेट्रोलिंग पार्टी ने मोर्चा संभालते हुए इलाके की घेरेबंदी कर ली. अब सभी को पाकिस्तान की तरफ से चल रही हलचल को अंजाम तक पहुंचने का इंतजार था. कुछ ही मिनटों में भारतीय सेना की पेट्रोलिंग पार्टी का इंतजार खत्म हो गया. उन्होंने देखा कि सरहद पार कर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सरहद में दाखिल हुआ है. घुसपैठ के बाद वह कुछ कर पाता, इससे पहले पेट्रोलिंग टीम ने उसे दबोच लिया. सेना ने की घुसपैठिए की पहचान सरहद से पकड़ने के बाद भारतीय सेना इस पाकिस्तानी घुसपैठिए को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई. पूछताछ के दौरान, इस शख्स ने खुद का नाम मोहम्मद जमील बताया है. उसकी उम्र करीब 40 साल के आसपास है. साथ ही, वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कहूटा इलाके का रहने वाला है. वहीं, इस मामले की जानकारी मिलने के साथ खुफिया एजेंसियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं है. भारतीय सेना की स्थानीय यूनिट, आर्मी इंटेलिजेंस और सेंट्रल इंटेलिजेंस की ज्वाइंट टीम इस घुसपैठिए से पूछताछ कर रही है. साथ ही, यह भी पता किया जा रहा है जो जानकारी इस घुसपैठिए ने दी है, वह कितनी सही है. About the AuthorAssistant EditorAnoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…Location :Jammu and KashmirFirst Published :November 28, 2026, 21:12 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

