राष्ट्रवाणी: ‘क्रिटिक्स को समझ नहीं’, ‘रामायण’ से नुकसान की अफवाहों पर बोले नमित मल्होत्रा’रामायण’ से नुकसान की अफवाहों पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- क्रिटिक्स को बिजनेस की समझ नहींWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:17 ISTबॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में शुमार ‘रामायण’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. पिछले कुछ दिनों से इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स के बीच यह चर्चा तेज थी कि फिल्म को नुकसान हुआ है. अब इस मामले पर खुद ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने घाटे की बात को सिरे से खारिज करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया है और साफ कहा है कि ऐसे लोगों को फिल्म बिजनेस की सही समझ नहीं है.ख़बरें फटाफटनमित मल्होत्रा ने ‘रामायण’ को किया प्रोड्यूस. (फोटो साभार: Instagram@worldoframayana/IMDb)नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. पिछले 23 दिनों में यह मूवी दुनियाभर में 1790 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है और भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. हालांकि, इसे लेकर क्रिटिक्स के बीच ऐसी चर्चाएं भी चल रही हैं कि यह मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है, क्योंकि ‘रामायण’ की दोनों फिल्मों का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने साफ किया है कि फिल्म ने उन्हें नुकसान नहीं बल्कि फायदा ही हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने क्रिटिक्स को भी करारा जवाब दिया है. डीडी न्यूज से बातचीत के दौरान जब से पूछा गया कि वह उन लोगों से क्या कहेंगे जिनका मानना है कि इतने भारी-भरकम बजट के बाद ‘रामायण’ को नुकसान उठाना पड़ा है, तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. नमित ने कहा, ‘दर्शकों ने तो मुझे फिल्म के लिए पहले ही 100 में से 100 नंबर दे दिए हैं. लोगों का इतना प्यार और सपोर्ट मिल रहा है कि वे मुझसे और बेहतर काम करने और जल्द से जल्द पार्ट 2 लाने की मांग कर रहे हैं. हमारी प्लानिंग इसे दिवाली 2028 पर रिलीज करने की है. पार्ट 2 पहले भाग के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म होने वाली है. पार्ट 1 की मार्केटिंग के लिए हमें बड़े बजट की जरूरत थी, जबकि पार्ट 2 में मार्केटिंग से ज्यादा खर्च फिल्म बनाने पर होगा.’ ‘रामायण’ से फायदा हुआ या नुकसान?
प्रोड्यूसर ने यह भी दावा किया कि ‘रामायण’ से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है, बल्कि उन्होंने मुनाफा ही कमाया है. उन्होंने कहा, ‘मैं दर्शकों से यही गुजारिश करूंगा कि वे इन सब बातों की परवाह किए बिना फिल्म देखें. टिकट की कीमत जो भी हो, बस फिल्म का आनंद लें. हमने इसे दुनिया के सामने गर्व के साथ पेश करने के लिए अपना दिल, जान और बेहतरीन तकनीक सब कुछ झोंक दिया है. जहां तक पैसों की बात है, तो भगवान राम का आशीर्वाद है कि हमें मुनाफा हुआ है, घाटा नहीं.’ इसी बातचीत के दौरान नमित ने फिल्म क्रिटिक्स पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्हें बिजनेस की समझ नहीं है. Advertisement क्रिटिक्स को बिजनेस की समझ नहीं अपनी कंपनी ‘प्राइम फोकस लिमिटेड’ का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यह शेयर बाजार में लिस्टेड है और इसकी वैल्यू 20-25 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा, ‘अभी आप क्रिटिक्स से पूछेंगे कि मैंने पैसा कैसे कमाया, मेरी कंपनी का क्या टर्नओवर है, तो बेचारों को पता ही नहीं है. वो फिल्म के बारे में बोल सकते कि उन्हें क्या अच्छा लगा और क्या खराब. लेकिन उन्हें बिजनेस की समझ नहीं है.’ उन्होंने कहा कि उनके पास तीन दशकों का लंबा अनुभव है और 11,000 लोगों की टीम काम करती है. नमित ने आगे यह भी कहा कि जब ‘रामायण’ के एक्टर्स और डायरेक्टर तक खुद फिल्म के बिजनेस का हिसाब-किताब नहीं जानते, तो भला क्रिटिक्स को इसके बारे में कैसे पता होगा. नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ का किया डायरेक्शन बताते चलें कि फिल्म ‘रामायण’ का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और उन्होंने श्रीधर राघवन के साथ मिलकर इसकी कहानी लिखी है. इस फिल्म में लारा दत्ता, शोभना, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, अरुण गोविल और आदिनाथ कोठारे जैसे सितारों ने अहम भूमिक निभाई है. बॉक्स ऑफिस पर इसने उम्मीद से कहीं बढ़कर कमाई की है और लगातार बिजनेस कर रही है. वहीं, फिल्म का दूसरा पार्ट पहले 2027 में रिलीज होना था, जिसे अब आगे बढ़ाकर 2028 कर दिया गया है.About the AuthorSenior Sub Editorकामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :DelhiFirst Published :November 28, 2026, 21:17 ISTऔर पढ़ें

