राष्ट्रवाणी: जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का ऐलानजबलपुर से देवास, फिर इंदौर और उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलानEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:43 ISTमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास में आयोजित उद्यमी संवाद में हिस्सा लिया. इसमें उन्होंने कहा कि जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर और उज्जैन तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जाएगा. इससे आम लोगों को खूब फायदा होगा और रोजगार के नए अवसर बनेंगे. इसके अलावा देवास में उद्योगों के विस्तार के लिए जमीन की कमी को भी दूर किया जाएगा.जबलपुर से देवास, फिर इंदौर और उज्जैन तक जाएगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (एआई तस्वीर)मुख्यमंत्री Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार प्रदेश के बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए काम कर रही है. निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं. अब इसी कड़ी में देवास में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर और उज्जैन तक इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है. देवास में इंडस्ट्रियल विस्तार के लिए जमीन की उपलब्धता की समस्या का समाधान किया जाएगा. देवास में बन रहा पहला डीप टेक रिसर्च पार्क सीएम मोहन यादव ने कहा कि इंडस्ट्रियल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में अच्छा माहौल बनाया जा रहा है. देवास जिले में विकास की अपार संभावनाएं हैं. यहां संसाधनों की कोई कमी नहीं है. स्थानीय उद्यमियों के व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. देवास के निकट देश का पहला डीप टेक रिसर्च पार्क भी विकसित हो रहा है, जिससे उद्योगों को रिसर्च और आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा. इंडस्ट्रियल पार्कों में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि इंडस्ट्रियल पार्कों में अब आवासीय गतिविधियों के प्रावधान भी किए जा रहे हैं. इससे औद्योगिक क्षेत्रों में फाइव स्टार होटल और मजदूरों के आवास की सुविधाएं विकसित हो सकेंगी. उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क सहित सभी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सरकार देवास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी. Advertisement मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, आधुनिक तकनीक, शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए काम किए जा रहे हैं. लोगों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ई-कॉमर्स और डिजिटल माध्यमों से बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. देवास के उद्यमियों ने अपने परिश्रम से स्थानीय संसाधनों को रोजगार के अवसरों में बदला है.About the AuthorSenior Sub Editorगोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर… पढ़ने के लिए क्लिक करें| लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Jabalpur,Madhya PradeshFirst Published :November 28, 2026, 21:43 ISTऔर पढ़ें
Trending
- सुबह होते ही आया भयानक भूकंप, एयरपोर्ट पर मची तबाही, कांट टूटे-टाली गई विमानों की लैंड़िंग – राष्ट्रवाणी
- नेपाल से भारत जा रहे नवविवाहित जोड़े को एसएसबी ने रोका, लोगों ने किया हंगामा – राष्ट्रवाणी
- मरीजों की देखभाल करने और व्यवहार कैसा रहे, गोपालगंज अस्पताल के स्टाफ को मिली ट्रेनिंग—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- सिर्फ 90 सेकेंड में मौके पर थी पुलिस, फर्श पर तड़प रहे थे बुजुर्ग, बचाई जान, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- बड़ी इमारत में लग गई आग, मुजफ्फरपुर का अग्निशमन विभाग हाइड्रॉलिक सिस्टम से बचाएगा जान – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप: डी गुकेश और सिंदारोव के बीच चौथा गेम भी ड्रॉ – राष्ट्रवाणी
- सुप्रीम कोर्ट में कब होगी ट्विशा शर्मा केस की सुनवाई? गिरिबाला के बेल की आखिरी उम्मीद – राष्ट्रवाणी
- स्कूली बच्चों का 25 km पैदल मार्च, कलेक्टर ने तुरंत प्रभारी प्रिंसिपल और वार्डन को हटाया—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी

