राष्ट्रवाणी: ‘जादू आज भी बरकरार’, ‘चटनी’ ने बदली थी टिस्का चोपड़ा की पहचान’जादू आज भी बरकरार’, ‘चटनी’ ने बदली थी टिस्का चोपड़ा की पहचान, 10 साल पूरे होने पर खोले फिल्म की सफलता के राजWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:24 ISTसाल 2016 में आई टिस्का चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘चटनी’ ने दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल की थी. अब फिल्म को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर अभिनेत्री ने पुरानी यादें ताजा करते हुए बताया कि ‘चटनी’ ने उन्हें एक कहानीकार और फिल्ममेकर के तौर पर नई पहचान दी. साथ ही उन्होंने फिल्म से जुड़े कलाकारों और पूरी टीम का आभार जताया.ख़बरें फटाफट टिस्का ने जीता था फैंस का दिल फोटो -IMDBनई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर टिस्का चोपड़ा की शॉर्ट फिल्म ‘चटनी’ को रिलीज हुए 10 साल पूरे हो गए हैं. साल 2016 में आई इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. फिल्म की दसवीं सालगिरह पर टिस्का ने सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर करते हुए उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट को बनाने में उनका साथ दिया था. टिस्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ये उनकी फिल्म चटनी का है. टिस्का ने हाल ही में बताया है कि इस फिल्म ने उन्हें एक कहानीकार और फिल्ममेकर के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने का मौका दिया. शेयर किया फिल्म का खास सीन टिस्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का एक सीन शेयर किया और इसके साथ एक लंबा नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें अंदाजा नहीं था कि ‘चटनी’ को दर्शकों से इतना प्यार मिलेगा और यह फिल्म लोगों के जेहन में लंबे समय तक बनी रहेगी. टिस्का के मुताबिक, फिल्म को मिली शानदार प्रतिक्रिया ने उन्हें अपनी कहानियां खुद लिखने और बनाने का हौसला दिया. इसके बाद उन्होंने ऐसी कहानियों पर काम करना शुरू किया, जिनकी कमी उन्हें फिल्मी दुनिया में महसूस होती थी. View this post on Instagram पोस्ट के जरिए जताया आभार टिस्का ने फिल्म को सपोर्ट करने वाले लोगों के साथ-साथ दर्शकों का भी आभार जताया. उन्होंने बताया कि कई लोगों ने इस फिल्म को बार-बार देखा, इस पर चर्चा की और कॉलेजों में प्रोजेक्ट के तौर पर भी इस्तेमाल किया. यहां तक कि फिल्म स्कूलों में भी इसका अध्ययन किया गया. टिस्का ने कहा कि दर्शकों का इतना प्यार मिलना उनके लिए हमेशा खास रहेगा. टिस्का ने ‘चटनी’ की पूरी टीम को भी याद किया. उन्होंने फिल्म में अहम भूमिकाएं निभाने वाले आदिल हुसैन और रसिका दुगल की तारीफ की. इसके अलावा उन्होंने फिल्म से जुड़े बाकी कलाकारों और तकनीकी टीम का भी शुक्रिया अदा किया. अभिनेत्री ने एडिटिंग, कास्टिंग और शूटिंग के दौरान सहयोग करने वाले सभी लोगों को इस फिल्म की सफलता का अहम हिस्सा बताया. Advertisementबता दें कि ‘चटनी’ की कहानी टिस्का चोपड़ा ने ज्योति कपूर दास और अवनीश मिश्रा के साथ मिलकर लिखी थी. फिल्म का निर्देशन ज्योति कपूर दास ने किया था, जबकि इसे टिस्का चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म में टिस्का के साथ आदिल हुसैन और रसिका दुगल मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. वहीं सुमित गुलाटी, देवेश रंजन और आकाश भारद्वाज ने भी अहम किरदार निभाए थे. फिल्म की कहानी वनिता नाम की एक साधारण गृहिणी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार टिस्का ने निभाया था. एक पार्टी में वनिता के पति के साथ एक महिला फ्लर्ट करती है. इसके बाद वनिता उस महिला को एक ऐसी कहानी सुनाती है, जो सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन धीरे-धीरे कई चौंकाने वाले मोड़ सामने लाती है. यही दिलचस्प कहानी और टिस्का की शानदार अदाकारी फिल्म को खास बनाती है.About the AuthorSenior sub editor न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 21:24 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से हुआ कंफ्यूजन, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौका – राष्ट्रवाणी
- LOC से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, करमाड़ा से लांघी थी सरहद, अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

