राष्ट्रवाणी: मुजफ्फरपुर में चलती बस में लगी आग, 30 यात्री थे सवार, टला बड़ा हादसामुजफ्फरपुर में चलती बस में लगी आग, 30 यात्री थे सवार, टला बड़ा हादसाReported by:Edited by:Last Updated:November 28, 2026, 21:42 ISTसोचिए कि वाहन चल रहा हो और उसमें यात्री सवार हों और चलते वाहन में आग लग जाए तो यात्रियों की क्या हालत होगी. ऐसी ही एक घटना मुजफ्फरपुर में घट गई. यहां सीतामढ़ी से पटना जा रही बस में आग लग गई. जिस समय बस में आग लगी उस समय बस सीतामढ़ी से पटना की तरफ जा रही थी. बस में 30 यात्री सवार थे.मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक चलती बस में आग लग गई. बस में जब आग लगी तब उसमें 30 यात्री सवार थे. सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर एनएच 77 पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब चलती हुई यात्री बस अचानक से धुंआ फेंकने लगी. पता चला की बस में आग लग गई है. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है. इससे बड़ा हादसा टल गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में लगी आग पर काबू पा लिया. मिली जानकारी के अनुसार बस सीतामढ़ी से पटना जा रही थी. इसी दौरान बस के इंजन में अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग निकलने लगी. स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे. स्थानीय लोगों के सहयोग से बस में सवार सभी यात्रियों को एक-एक करके सुरक्षित बाहर निकाला गया. इसके बाद आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया. इस घटना के कारण मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई और राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लग गया. आपको बता दें कि बस में आग लगने की भनक लगते ही कई यात्रियों ने बस के गेट से बाहर निकलने की जगह अपनी जान बचाने के लिए बस की खिड़कियों से ही कूदकर बाहर भागे. रामपुर हरि थाना की थाना प्रभारी अंजली कुमारी ने बताया कि सीतामढ़ी से पटना की ओर जा रही यात्री बस में आज दिन में आग लग गई और तेजी से धुआं उठने लगा. पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया. इस घटना में किसी भी यात्री के घायल या हताहत होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. बस में आग लगने के पीछे प्रारंभिक तौर पर इंजन में खराबी और शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है. इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Muzaffarpur,BiharFirst Published :November 28, 2026, 21:42 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से हुआ कंफ्यूजन, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौका – राष्ट्रवाणी
- जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी

