राष्ट्रवाणी: 1955 से 2026 तक संसद में औंधे मुंह गिरे ये 12 संविधान संशोधन बिल1955 से 2026 तक संसद में औंधे मुंह गिरे ये 12 संविधान संशोधन बिल, 850 सीटों वाला प्रस्ताव भी अटका थाEdited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:31 ISTConstitutional Amendment Bills: भारत के संसदीय इतिहास में संविधान संशोधन विधेयकों का सफर बेहद दिलचस्प और उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऐसे कई मौके आए जब सरकारें अहम संवैधानिक बदलावों के लिए विधेयक तो लेकर आईं, लेकिन पर्याप्त बहुमत या सांसदों के जरूरी समर्थन के अभाव में वे कानून की शक्ल नहीं ले सके. इनमें से कुछ विधेयक सदन की कसौटी पर खरे नहीं उतर पाए, तो कुछ की मियाद खत्म हो गई या उन्हें वापस लेना पड़ा.संसद में बहुमत के अभाव में कई संविधान संशोधन अटके हैं. (फाइल फोटो)Constitutional Amendment Bills: भारत में संविधान संशोधन विधेयकों का इतिहास उतार-चढ़ाव भरा रहा है. इनमें से कई विधेयक विभिन्न कारणों से या तो सदन में पारित नहीं हो पाए, उनकी अवधि समाप्त हो गई या उन्हें वापस ले लिया गया. लोकसभा के पूर्व महासचिव और संविधान विशेषज्ञ पीडीटी आचारी की लिखी पुस्तक तथा कुछ आधिकारिक ऑनलाइन स्रोतों के आधार पर ऐसे कुछ विधेयकों का ब्योरा यहां दिया गया है, जो सरकार के पास पर्याप्त संख्या में सांसदों का समर्थन नहीं होने के कारण पारित नहीं हो सके. 1. संविधान (सातवां संशोधन) विधेयक, 1955 इस विधेयक में संविधान के अनुच्छेद तीन के प्रावधानों में संशोधन का प्रस्ताव था. इसके तहत राष्ट्रपति को यह अधिकार दिया जाना था कि वे नए राज्यों के गठन या मौजूदा राज्यों के क्षेत्रफल, सीमाओं अथवा नामों में बदलाव से जुड़े प्रस्तावों पर राज्य विधानमंडलों को एक निश्चित समयसीमा के भीतर अपनी राय देने का निर्देश दे सकें. इस विधेयक को प्रवर समिति के पास भेजने का प्रस्ताव लोकसभा में आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण गिर गया. 2. संविधान (17वां संशोधन) विधेयक, 1963 इस विधेयक का उद्देश्य भूमि सुधार कानूनों को संविधान के तहत अधिक सुरक्षा प्रदान करना था. विशेष रूप से उन कानूनों को, जिनका संबंध भूमि पर मध्यस्थों के अधिकार समाप्त करने और कृषि भूमि के पुनर्वितरण से था. आवश्यक विशेष बहुमत न मिलने के कारण अप्रैल 1964 में लोकसभा में यह विधेयक पारित नहीं हो पाया. 3. संविधान (19वां संशोधन) विधेयक, 1966 इस विधेयक का उद्देश्य नए राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के गठन तथा मौजूदा क्षेत्रों के पुनर्गठन के संबंध में संविधान के अनुच्छेद तीन के तहत संसद की शक्तियों को स्पष्ट करना था. आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण 16 मई 1966 को लोकसभा में यह विधेयक पारित नहीं हो पाया. Advertisement4. संविधान (24वां संशोधन) विधेयक, 1970 इस विधेयक का उद्देश्य उन पूर्व रियासतों के शासकों को मिलने वाले प्रिवी पर्स (विशेष भत्ते) और अन्य विशेष सुविधाएं समाप्त करना था, जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ में विलय या उसका हिस्सा बनना स्वीकार किया था. यह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया, लेकिन सितंबर 1970 में राज्यसभा में आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सका. 5. संविधान (46वां संशोधन) विधेयक, 1978 इस विधेयक का उद्देश्य दो महत्वपूर्ण वैधानिक निकायों- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग और अल्पसंख्यक आयोग को संवैधानिक दर्जा देना था. हालांकि, आवश्यक बहुमत नहीं मिलने के कारण मई 1979 में लोकसभा में यह विधेयक पारित नहीं हो सका. 6. संविधान (47वां संशोधन) विधेयक, 1982 इस विधेयक का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों में अनुसूचित जनजातियों को संवैधानिक संरक्षण प्रदान करना था. इसके तहत लोकसभा और कुछ राज्य विधानसभाओं में उनके लिए सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव था. आवश्यक विशेष बहुमत नहीं मिलने के कारण 22 अगस्त 1984 को लोकसभा में विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव खारिज हो गया. 7. संविधान (64वां संशोधन) विधेयक, 1989 इस विधेयक का उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा देना और पूरे देश में ग्रामीण स्थानीय स्वशासन की अधिक मजबूत, एकसमान और लोकतांत्रिक व्यवस्था स्थापित करना था. तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 15 मई 1989 को लोकसभा में यह विधेयक पेश किया था. हालांकि, 13 अक्टूबर 1989 को राज्यसभा में इसे आवश्यक विशेष बहुमत नहीं मिल सका. 8. संविधान (65वां संशोधन) विधेयक, 1989 यह विधेयक सात अगस्त 1989 को लोकसभा में पेश किया गया था. इसका उद्देश्य नगर पंचायतों, नगर परिषदों और नगर निगमों सहित शहरी स्थानीय स्वशासन संस्थाओं को संवैधानिक मान्यता और संरक्षण देना था. यह विधेयक 10 अगस्त 1989 को लोकसभा में पारित हो गया, लेकिन आवश्यक बहुमत न मिलने के कारण 13 अक्टूबर को राज्यसभा में पारित नहीं हो पाया. 9. संविधान (64वां संशोधन) विधेयक, 1990 यह विधेयक 27 मार्च 1990 को राज्यसभा में पेश किया गया था. इसका उद्देश्य पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अवधि तीन साल से बढ़ाकर तीन साल छह महीने करना था. राज्यसभा में 27 और 28 मार्च 1990 को इस पर विचार किया गया और 28 मार्च को यह पारित हो गया. हालांकि, लोकसभा में राज्यसभा से पारित विधेयक पर विचार करने का प्रस्ताव 30 मार्च 1990 को नियम 157 के तहत पारित नहीं हो सका. 10. संविधान (75वां संशोधन) विधेयक, 1990 यह विधेयक लोकसभा में पेश किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब में राष्ट्रपति शासन की अधिकतम अवधि तीन साल छह महीने से बढ़ाकर चार साल करना था. लोकसभा में उसी दिन इस पर विचार किया गया, लेकिन नियम 157 के तहत विचार करने का प्रस्ताव सदन में पारित नहीं हो सका. 11. संविधान (116वां संशोधन) विधेयक, 2011 इस विधेयक का उद्देश्य केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों को संवैधानिक दर्जा देना तथा उन्हें स्वायत्त और स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक संस्थाओं के रूप में स्थापित करना था. इसमें शिकायतों की प्रारंभिक जांच, जांच और अभियोजन की निगरानी के अधिकारों वाली स्वतंत्र भ्रष्टाचार निरोधक संस्थाएं स्थापित करने का प्रस्ताव था. साथ ही, उनके गठन, नियुक्ति और कार्यकाल को कानून के तहत विनियमित करने का प्रावधान भी था. आवश्यक विशेष बहुमत न मिलने के कारण दिसंबर 2011 में लोकसभा में यह विधेयक पारित नहीं हो पाया. 12. संविधान (131वां संशोधन) विधेयक, 2026 यह विधेयक इस साल अप्रैल में लोकसभा में पेश किया गया था. इसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने, नवीनतम प्रकाशित जनगणना के आधार पर परिसीमन कराने और लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का मार्ग प्रशस्त करना था. पर्याप्त सांसदों का समर्थन न मिलने के कारण यह विधेयक पारित नहीं हो पाया.About the Authorराकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, , ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और में काम किया है. वर्तमान में वह h…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :New Delhi,DelhiFirst Published :November 28, 2026, 21:31 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से हुआ कंफ्यूजन, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौका – राष्ट्रवाणी
- जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- रौतिया समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का संरक्षण हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….. – राष्ट्रवाणी

