राष्ट्रवाणी: ‘गढ़वाली भी आती है…’ एंकर के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई भाषा पर पकड़’गढ़वाली भी आती है…’ एंकर के सवाल पर मुख्यमंत्री योगी ने दिखाई भाषा पर पकड़, अखिलेश को भी घेराWritten by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:38 ISTCM Yogi Viral Video: एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी का सामना यमकेश्वर की एक एंकर से हुआ. उनके बीच के सवाल-जवाब चर्चा का बना हुआ है. दरअसल, महिला एंकर ने योगी से गढ़वाली भाषा में सवाल किया, तो माहौल भावुक हो गया. मगर, सीएम के जवाब के बाद सियासी पारा चढ़ गया. दरअसल, एंकर ने उनसे अखिलेश द्वारा उत्तराखंड के लोगों को ‘घुसपैठिया’ वाले टिप्पणी और सीएम की दिवंगत माता को लेकर सवाल पूछा था.सीएम योगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. (फाइल फोटो)उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, कार्यक्रम के दौरान एक महिला एंकर ने गढ़वाली भाषा में सवाल किया, तो सीएम योगी भी भावुक होते हुए उनके सवालों का जवाब उसी भाषा में दिया. महिला एंकर खुद को सीएम के गृह क्षेत्र यमकेश्वर की बेटी बताते हुए एंकर मीनाक्षी ने मंच से दो अहम मुद्दे उठाए. उन्होंने बताया कि एक बार इंटरव्यू के दौरान योगी की बहन शशि दीदी ने उनसे कहा था कि अगर मुख्यमंत्री से गढ़वाली में प्रश्न किया जाए, तो वे पक्का उत्तर देंगे. एंकर ने पहला सवाल अखिलेश यादव की उस टिप्पणी पर किया, जिसमें उत्तराखंड के लोगों के लिए कथित तौर पर ‘घुसपैठिया’ शब्द का इस्तेमाल हुआ था. उन्होंने कहा कि इस बात से पहाड़ के निवासी काफी आहत हुए थे. जब सीएम ने पलटवार किया, तो सपा की ओर से परिवार को बीच में न लाने की नसीहत दी गई. इसके साथ ही एंकर ने योगी की दिवंगत माता को श्रद्धांजलि देते हुए भावुक अंदाज में पूछा कि माता-पिता के रहने तक घर जाने का एक पुल बना रहता है, तो क्या वे अब भी पहाड़ जाएंगे या वह रास्ता टूट गया है?
मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू नहीं चलेगा सवाल के लिए धन्यवाद देते हुए योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कहा कि उत्तराखंड देवभूमि होने के साथ-साथ उनकी जन्मभूमि भी है. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर सीधा निशाना साधा. सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे टिप्पणी करें तो वह उनका अधिकार है, लेकिन जब सामने से जवाब मिले तो परिवार पर हमले की दुहाई दी जाती है. उन्होंने दो टूक कहा कि ‘मीठा-मीठा गप और कड़वा-कड़वा थू’ की यह नीति अब नहीं चलेगी, हालांकि यह समाजवादियों की पुरानी आदत का हिस्सा है. गंगा-यमुना और जवानों का दिया हवाला उत्तराखंड के सम्मान की बात करते हुए योगी ने कहा कि यह प्रदेश भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए देश में सबसे अधिक जवान भेजता है. उन्होंने तीखा सवाल दागा कि हमारी गंगा मैया और यमुना मैया भी उसी उत्तराखंड से निकलकर आती हैं, तो क्या अखिलेश वहां इसलिए स्नान नहीं करेंगे क्योंकि वे पहाड़ से आई हैं?
About the AuthorSub-Editorसिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर …लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Lucknow,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 21:38 ISTऔर पढ़ें

