राष्ट्रवाणी: नेपाल के जनकपुर से अयोध्या आएगा भगवान राम का तिलक, जानिए कैसी है तैयारी?Ayodhya News : नेपाल के जनकपुर से अयोध्या आएगा भगवान राम का तिलक, जानिए कैसी है तैयारी?Reported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 28, 2026, 21:20 ISTAyodhya ki local news : अयोध्या में राम-जानकी विवाहोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. जल्द ही माता जानकी के मायके जनकपुर से भगवान राम के लिए तिलक लेकर श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचेगा. इस बार भारत और नेपाल के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच रिश्तों को नई मजबूती देगी. जनकपुर से आने वाले श्रद्धालु इसी ट्रेन से भगवान राम के लिए तिलक लेकर अयोध्या पहुंचेंगे. नेपाल के जनकपुर और अयोध्या के बीच भगवान राम और माता जानकी के विवाह से जुड़ी यह परंपरा 2004 से लगातार चली आ रही है. पहले यह पांच साल के अंतराल पर होती थी. जनकपुर के लोगों के आग्रह पर 2004 से इसे हर साल किया जाने लगा. अयोध्या. रामनगरी अयोध्या में भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाहोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. विवाह से पहले माता जानकी के मायके जनकपुर धाम से भगवान श्रीराम के लिए तिलक लेकर श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या पहुंचेगा. पिछले वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार भी नेपाल के जनकपुर से करीब 50 से 60 श्रद्धालु तिलक लेकर रामनगरी आएंगे. इस बार भारत और नेपाल के बीच शुरू हुई सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन दोनों धार्मिक स्थलों के बीच धार्मिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नई मजबूती देगी. इसी ट्रेन से जनकपुर के श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाएंगे. राम मंदिर आंदोलन की हृदयस्थली रामसेवकपुरम में तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा. क्या है उद्देश्य जनक की भूमिका विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय परामर्श समिति के सदस्य राजेंद्र सिंह पंकज निभाएंगे. उन्होंने बताया कि जनकपुर और अयोध्या के बीच भगवान श्रीराम और माता जानकी के विवाह से जुड़ी यह परंपरा वर्ष 2004 से लगातार चली आ रही है. पहले पांच वर्षों में एक बार जनकपुर से अयोध्या बारात आया करती थी, लेकिन जनकपुर के लोगों के आग्रह पर वर्ष 2004 से इस परंपरा को प्रतिवर्ष प्रतीकात्मक रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है. इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है. Advertisementराजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू कराई गई सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन भारत और नेपाल के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को प्रगाढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. इस बार जनकपुर से आने वाले श्रद्धालु इसी ट्रेन के माध्यम से भगवान श्रीराम के लिए तिलक लेकर अयोध्या पहुंचेंगे. करीब 50 से 60 श्रद्धालुओं का यह जत्था माता जानकी के मायके की ओर से भगवान श्रीराम के विवाहोत्सव की परंपरा को निभाएगा. रामसेवकपुरम में पूरे श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ तिलक चढ़ाने की रस्म संपन्न होगी. कब जाएगी बारात इस बार विवाहोत्सव की खास बात यह भी होगी कि अयोध्या से प्रतीकात्मक राम बरात जनकपुर धाम जाएगी. राजेंद्र सिंह पंकज के मुताबिक, बारात की रवानगी 10 या 11 तारीख को प्रस्तावित है. हालांकि, इसकी अंतिम तारीख और कार्यक्रम का विस्तृत स्वरूप अभी तय किया जाना है. जनकपुर पहुंचने के बाद भगवान श्रीराम और माता जानकी का विवाहोत्सव पारंपरिक वैवाहिक रीति-रिवाजों और विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा. विवाहोत्सव के बाद 15 तारीख को राम कलेवा की रस्म आयोजित होगी. इसके बाद प्रतीकात्मक राम बारात अयोध्या लौटेगी. इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर अयोध्या और जनकपुर के बीच त्रेतायुग से जुड़ी रिश्तों की परंपरा जीवंत होगी.About the Authorप्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Ayodhya,Faizabad,Uttar PradeshFirst Published :November 28, 2026, 21:20 ISTऔर पढ़ें
Trending
- Alternate प्रधानमंत्री बनने को तैयार नेतन्याहू, आइजनकोट को थमा दी अपनी कुर्सी? सत्ता में रहने का निकाला नया जुगाड़ – राष्ट्रवाणी
- ‘रॉकस्टार’ के म्यूजिक से खुश नहीं थे प्रोड्यूसर, रोक दी थी एआर रहमान की फीस – राष्ट्रवाणी
- ‘पैसा कभी हमारा मकसद नहीं था’, ‘हनुमान अंश’ पर शोभिनव सत्या की दोटूक, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- फोरलेन के नाम पर आबादी उजाड़ने का विरोध, परसाभाठा के रहवासी लामबंद, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- क्या दिल्ली में बंद हो गई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री, पीएम-उदय के नियमों से हुआ कंफ्यूजन, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- त्रिसा-गायत्री और तन्वी फाइनल में, भारत के पास संडे को दो खिताब जीतने का मौका – राष्ट्रवाणी
- LOC से पाकिस्तानी घुसपैठिया अरेस्ट, करमाड़ा से लांघी थी सरहद, अलर्ट जारी – राष्ट्रवाणी
- जबलपुर से देवास, फिर इंदौर-उज्जैन तक बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी

