राष्ट्रवाणी: दिनेश कुमार द्विवेदी, मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, शिवपुर में धान रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराते वक्त चरवाहे के ऊपर आसमानी आफत काल बनकर गिर गई। इसके अलावा 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और फिर मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
