राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): Chhattisgarh Journalist Insurance Scheme इसे लिए सरकार ने मीडियाकर्मियों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। इसके लिए सभी मीडियाकर्मियों को सरकार ने एक महीने का समय दिया है। यानी आप योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन से संबंधित सुझाव 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक भेजे जा सकते हैं।
तैयार प्रारूप को जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर प्रकाशित कर सुझाव लिया जा रहा है। मीडियाकर्मी योजना के प्रारूप और इसके क्रियान्वयन के संबंध में अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। सुझाव भेजने के लिए एक माह की अवधि प्रस्तावित की गई है।
शासन ने मीडिया जगत से जुड़े लोगों से अपील की है कि वे योजना का अध्ययन करें और इसके प्रावधानों को बेहतर बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें। पत्रकारिता का कार्य कई बार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में करना पड़ता है। समाचार संकलन के दौरान मीडियाकर्मियों को अलग-अलग स्थानों पर यात्रा करनी पड़ती है।
कई बार उन्हें प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, आपातकालीन घटनाओं और अन्य जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में भी काम करना पड़ता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं या दुर्घटनाओं की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का अभाव मीडिया कर्मियों और उनके परिवारों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। योजना का नाम: छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजना-2026 सुझाव आमंत्रित करने की अवधि: 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 ईमेल: chhattisgarhmediakarmi@gmail.com उत्तर: यह छत्तीसगढ़ सरकार की प्रस्तावित योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के पत्रकारों और मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना है।
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है।
मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। Web Title: Chhattisgarh Media Workers Insurance Scheme 2026: Government Invites Suggestions from Journalists Till November 30 चौधरी कैफुलवरा के घर पहुंचे सीएम योगी, बेटे की शादी में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद प्रसिद्ध होम्योपैथी डॉक्टर रामरतन बनर्जी का निधन, सीएम योगी ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि इन दो विधायकों ने दिया पार्टी से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले लगा इस दल को तगड़ा झटका एक लाख दीपों से जगमगाएगा श्रीराम जन्मभूमि परिसर, पांच जोन में बांटकर की जा रही भव्य आयोजन की तैयारी कल अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का लेंगे जायजा, सरयू आरती स्थल का करेंगे निरीक्षण नीता अंबानी ने किया ‘नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय’ का भूमिपूजन, 5,000 से अधिक जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर ‘तुम्हारे वालों का नाम भी टेढ़ा’, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान कृष्ण पर दिया विवादित बयान, देखें वीडियो महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ओमान से लाया गया भारत, कल होगी रायपुर में पेशी

