राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: बांग्लादेश के गाजीपुर जिले के कालियाकैर उपजिला में ढाका-टांगाइल हाईवे पर गारमेंट श्रमिकों ने एक बार फिर उग्र प्रदर्शन किया है. श्रमिक अपनी न्यूनतम मासिक मजदूरी को बढ़ाकर 30,000 टका (रुपये) करने की मांग कर रहे हैं. सोमवार सुबह चंद्र पल्ली बिद्युत इलाके में श्रमिकों का समूह एकत्र हुआ और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. बाद में और अधिक लोग इस प्रदर्शन में शामिल हो गए, जिससे हाईवे के दोनों ओर यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया. इस नाकेबंदी के कारण सड़क के दोनों तरफ कम से कम 10 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे विभिन्न गंतव्यों की यात्रा कर रहे यात्रियों और ड्राइवरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति पर काबू पाने के लिए कालियाकैर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी शाहिदुल इस्लाम ने बताया कि श्रमिकों के साथ बातचीत के माध्यम से गतिरोध दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. गाजीपुर के उपायुक्त मोहम्मद नुरुल करीम भुइयां ने जानकारी दी कि श्रमिकों के आंदोलन को नियंत्रित करने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) की 10 प्लाटून तैनात की गई हैं और उनके साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट भी ड्यूटी पर रहेंगे. पुलिस का दावा है कि बाहरी तत्वों और श्रमिकों के एक समूह ने चंद्र पल्ली बिद्युत क्षेत्र में एकत्र होकर राजमार्ग को अवरुद्ध किया और उच्च वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू किया. इससे पहले रविवार सुबह से ही कालियाकैर के चंद्र पल्ली बिद्युत, सफीपुर बाजार, मोउचक और तेलिचला क्षेत्रों में श्रमिकों ने सड़कों को जाम कर प्रदर्शन शुरू किया था. दिनभर चले तनाव के बीच दोपहर के समय चंद्र पल्ली बिद्युत इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के झूट (कपड़े के स्क्रैप) गोदाम और एक पुलिस वैन में आग लगा दी गई. इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जिसके बाद कानून प्रवर्तन कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रण में लिया. विरोध प्रदर्शन, सड़क जाम और हिंसा के कारण कम से कम 30 कारखानों में छुट्टी घोषित कर दी गई. इसके अलावा ढाका के मीरपुर में भी मेट्रो स्टेशन के नीचे एक पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से मीरपुर 10, 11 और पल्लबी मेट्रो स्टेशनों को कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा. पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का कहना है कि श्रमिकों के इस आंदोलन में बाहरी लोग शामिल होकर अशांति भड़का रहे हैं. एजेंसियों के अनुसार आवामी लीग और उसके सहयोगी संगठनों के नेता और कार्यकर्ता इस हिंसक प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. पुलिस ने गाजीपुर और मीरपुर से छात्र लीग, स्वयंसेवक लीग और श्रमिक लीग के सदस्यों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है. गाजीपुर जिला और मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने प्रदर्शन में सीधे भाग लेने और उकसाने के आरोप में कुल 30 लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है. उद्योग क्षेत्रों में फैली इस उग्र स्थिति को देखते हुए प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रविवार शाम सचिवालय स्थित कैबिनेट डिवीजन सम्मेलन कक्ष में गृह मंत्री सलाहुद्दीन अहमद, श्रम और रोजगार मंत्री आरिफुल हक चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. श्रम मंत्री आरिफुल हक चौधरी ने गारमेंट श्रमिकों के लिए नए वेतन बोर्ड के गठन की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है. उन्होंने बताया कि सरकार ने श्रमिकों और नियोक्ताओं के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद वेतन बोर्ड बनाने का बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लिया है. मंत्री ने चल रहे विरोध के कारण अपनी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा रद्द कर दी और श्रमिकों से सार्वजनिक कठिनाइयों को देखते हुए काम पर लौटने की अपील की. सोमवार, 02 नवम्बर 2026 सोम, 02 नव. 2026 | 04:10 प्रधानमंत्री खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी
- कमाल का है इस बिहारी शख्स का दिमाग, बकरी पालन से कमा रहा लाखों, ऐसे की थी शुरुआत – राष्ट्रवाणी

