राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, .रायपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (प्रधानमंत्री फासाल बिमा Yojana) के तहत खरीफ मौसम 2026 के लिए किसान 31 जुलाई तक अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि में अब केवल तीन दिन शेष हैं। कृषि विभाग ने किसानों से समय रहते पंजीयन कराने और फसल नुकसान की स्थिति में निर्धारित समय सीमा के भीतर सूचना देने की अपील की है। कृषि विभाग के अनुसार प्राकृतिक आपदा, ओलावृष्टि, जलभराव या अन्य कारणों से फसल को नुकसान होने पर बीमा दावा प्राप्त करने के लिए किसानों को 72 घंटे के भीतर इसकी सूचना देना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय में जानकारी नहीं देने पर बीमा दावा प्रभावित हो सकता है। किसान केंद्र सरकार के टोल-फ्री नंबर 14447 (कृषि रक्षक पोर्टल एवं हेल्पलाइन) पर कॉल कर नुकसान की सूचना दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित कृषि विभाग, राजस्व विभाग, बैंक या बीमा कंपनी को भी इसकी जानकारी दी जा सकती है। प्रदेश में खरीफ मौसम 2026 के लिए योजना के तहत पंजीयन 12 जुलाई से शुरू है। किसान धान (सिंचित एवं असिंचित), मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली, मूंग, उड़द तथा मोटे अनाजों में कोदो, कुटकी और रागी का बीमा करा सकते हैं। राज्य सरकार ने बाधित बोनी, रोपण में विफलता, स्थानीयकृत प्राकृतिक आपदाओं और फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को भी बीमा सुरक्षा के दायरे में शामिल किया है। कृषि ऋण लेने वाले किसान संबंधित बैंक या वित्तीय संस्थान के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। वहीं गैर-ऋणी किसान बैंक, वित्तीय संस्थान, लोक सेवा केंद्र (सीएससी), बीमा मध्यस्थों या केंद्र सरकार के पोर्टल pmfby.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
