राष्ट्रवाणी: समस्तीपुर में 2 दिन का जॉब कैंप, मिलेगी 34 हजार तक सैलरी वाली ये नौकरीसमस्तीपुर में दो दिन लगेगा जॉब कैंप, मिलेगी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी, 34,000 तक होगी सैलरीReported by:Edited by:Last Updated:November 24, 2026, 23:39 ISTयदि आप बिहार के समस्तीपुर जिले से हैं और एक नौकरी की तलाश कर रहे हैं जिससे कि आप अपने घर-परिवार का खर्च संभाल सकें तो आप 27 और 28 नवंबर की तैयारी कर लें. यहां 200 पदों के लिए लोगों को सिक्योरिटी कंपनी एसआईएस लिमिटेड भर्ती करेगी. यहां लोगों को उनकी योग्यता और पद के हिसाब से 34 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा. अमित कुमार/समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के ऐसे युवा जो लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं और रोजगार पाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छी खबर है. अब उन्हें नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटकने की जगह समस्तीपुर में ही जॉब कैंप के जरिए नौकरी पाने का मौका है. समस्तीपुर जिला नियोजनालय की ओर से दो दिनों तक अलग-अलग प्रखंडों में जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इस कैंप के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. खास बात यह है कि इस भर्ती अभियान के तहत कुल 200 रिक्त पदों पर बहाली की जाएगी. इस बारे में जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने और अधिक जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि जारी सूचना के अनुसार, एसआईएस लिमिटेड कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसके लिए 27 नवंबर 2026 को पटोरी प्रखंड परिसर में जॉब कैंप लगाया जाएगा, जबकि 28 नवंबर 2026 को मोरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार शिविर का आयोजन होगा. ऐसे में अगर आप भी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और निर्धारित योग्यता पूरी करते हैं, तो यह अवसर आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है. खास बात यह है कि युवाओं को अपने ही जिले के अलग-अलग प्रखंडों में आयोजित कैंप के माध्यम से चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा. 200 पदों पर होगी बहाली, 14 हजार से 34 हजार रुपये तक वेतन जारी सूचना के मुताबिक, SIS लिमिटेड कंपनी में कुल 200 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है. चयनित अभ्यर्थियों को पद और कंपनी के निर्धारित मापदंडों के अनुसार प्रतिमाह 14 हजार रुपये से लेकर 34 हजार रुपये तक वेतन मिल सकता है. यानी अलग-अलग पदों के हिसाब से सैलरी निर्धारित की जाएगी. खास बात यह है कि इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध कराया गया है. जिला नियोजनालय की ओर से जारी सूचना में स्पष्ट किया गया है कि जॉब कैंप में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का चयन SIS लिमिटेड कंपनी के अपने निर्धारित मापदंडों के अनुसार किया जाएगा. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के दौरान कंपनी की ओर से निर्धारित शर्तों को पूरा करना होगा. इन दो जगहों पर पहुंचें युवा, नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन जरूरी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जॉब कैंप में शामिल होने के लिए आपको कहां पहुंचना होगा. इसके लिए 27 नवंबर 2026 को पटोरी प्रखंड परिसर में और 28 नवंबर 2026 को मोरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में जॉब कैंप आयोजित किया जाएगा. दोनों ही स्थानों पर एक दिवसीय रोजगार शिविर लगाया जाएगा. हालांकि, इस कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का जिला नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है. बिना नियोजनालय में निबंधन के अभ्यर्थियों को शिविर में शामिल होने में परेशानी हो सकती है. इसलिए इच्छुक युवा पहले अपना निबंधन सुनिश्चित कर लें और निर्धारित तिथि पर संबंधित प्रखंड परिसर में पहुंचें. अगर आप भी 10वीं या 12वीं पास हैं, आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो इन तारीखों को याद रखिए. About the Authorजी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए ✅देखें.Location :Samastipur,BiharFirst Published :November 24, 2026, 23:39 ISTऔर पढ़ें
Trending
- झारखंड विधानसभा ने एमएमडीआर संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया, इसे केंद्र को भेजा जाएगा – भारतीय पीएसयू
- पहली बार बीएसपी के ठेका श्रमिकों के लिए होगा श्रम स्पर्धा-2026 का आयोजन
- ₹11,700 करोड़ की सरकारी सहायता, फिर भी आरआईएनएल कर्मचारियों को वेतन में कटौती और विलंबित बकाया का सामना करना पड़ता है – भारतीय पीएसयू
- AITUC के 43वें राष्ट्रीय सम्मेलन में संविधान दिवस मनाया गया; 1,400 प्रतिनिधियों ने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने की शपथ ली – भारतीय पीएसयू
- छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के तीन उप सचिवों के विभाग बदले, रोमेश गंगाकचूर को धार्मिक न्यास विभाग की जिम्मेदारी – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 10 नगर निगमों का बढ़ेगा दायरा, अब गांव बनेंगे शहर; नगरीय प्रशासन ने मांगा ब्योरा – राष्ट्रवाणी
- मकान और जमीन की रजिस्ट्री के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, अब ‘धरोहर’ पोर्टल से होंगे सब काम – राष्ट्रवाणी
- अंधेरे में खड़े ट्रक में जा घुसी बाइक, मुड़ गया लोहे का एंगल, युवक ने तोड़ा दम साथी सिम्स रेफर – राष्ट्रवाणी

