राष्ट्रवाणी: प्रतीक शर्मा, लोरमी। प्रदेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। वहीं मुंगेली जिले की मनियारी नदी इस वक्त उफान पर है और रौद्र रूप धारण कर चुकी है। नदी का पानी तटीय इलाकों में तेजी से घुस रहा है, जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। सबसे गंभीर स्थिति परसहापारा की है, जो इस समय पूरी तरह जलमग्न हो चुका है। परसहापारा में मनियारी नदी का पानी घुसने से लगभग 35 परिवारों के 150 लोग चारों ओर से बाढ़ के पानी में फंस गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत हरकत में आ गई हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सदरफ और नगर सेना की टीमों की मदद ली जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रभावित परिवारों को पास के बिजरा गांव में शिफ्ट किया जा रहा है, जहां उनके ठहरने और खाने-पीने का इंतजाम किया जा रहा है। मौके पर जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। अधिकारी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को स्थिति की गंभीरता समझाते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की समझाइश दे रहे हैं। मनियारी नदी के आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे नदी-नालों के पास न जाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित स्थानों पर बने रहें।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version