राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए प्रदेश के दो श्रमिकों के स्वजन को 36-36 लाख रुपये की सहायता राशि मिलेगी। राज्य सरकार 20-20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी 10-10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है। इसके अलावा, जिला प्रशासन की ओर से भी छह-छह लाख रुपये की तत्काल राहत दी गई है। इधर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले के दीपक रात्रे (24) और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भूपेंद्र भैना (28) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाना मानवता के खिलाफ जघन्य अपराध है। ऐसे कायराना कृत्य किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं और राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में दोनों परिवारों के साथ खड़ी है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने घटना के बाद दोनों मृतकों के स्वजन से दूरभाष पर चर्चा कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि देश आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और इस नृशंस हमले में शामिल आतंकियों को उनके अपराध की सजा मिलेगी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे कुलगाम के केलम क्षेत्र स्थित ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे श्रमिकों से आतंकियों ने पहले उनकी पहचान और नाम पूछा, इसके बाद उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल दीपक रात्रे और भूपेंद्र भैना को स्थानीय लोगों ने अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कालेज (जीएमसी) अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक रात्रे एक वर्ष पहले परिवार के साथ कुलगाम गए थे। दीपक के मामा दिलहरण सांडे ने बताया कि दीपक की शादी तीन साल पहले हुई थी। अभी उसका दो वर्ष का बेटा है। इस साल ठंड के समय में दीपक, उसकी मां, भाई और पत्नी सुमन सहित पूरा परिवार जम्मू-कश्मीर गए थे। भूपेंद्र भैना तीन माह पहले पत्नी के साथ मजदूरी के लिए कश्मीर गए थे। रक्षाबंधन पर घर आने का वादा करने वाले भूपेंद्र की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने में जुटा है। दोनों के शवों का जम्मू में अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
Trending
- कग वेाथेर 7th August: अगले 48 घंटे में बदलेगा मौसम… उत्तरी छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सासकि 2026-27 के तहत 50 करोड़ रुपये पाने वाला देश का बना पहला राज्य – राष्ट्रवाणी
- अमरकंटक एक्सप्रेस से आया 500 किलो पनीर जांच में सही पाया गया, खुले पनीर के सैंपल अमानक – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि
- छत्तीसगढ़ में बाल श्रम पर एक्शन… दुर्ग में 7 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, मशरूम फैक्ट्री में ले जाने की थी तैयारी – राष्ट्रवाणी
- कांकेर में सांप के काटने पर युवक ने उसे गले में लपेटा और खुद बाइक चलाकर निकला अस्पताल, विदेो वायरल – राष्ट्रवाणी
- राजनंदगांव में भाजपा ने गुटबाजी पर लिया बड़ा एक्शन! पांच नेता छह साल के लिए निष्कासित, 111 इस्तीफों के बाद कड़ा फैसला – राष्ट्रवाणी
- बरसात में बढ़ा गजराज का कहर : धरमजयगढ़ वन मंडल में 124 हाथियों का डेरा, तीन दिन में 6 मकान, 83 किसानों की फसलें तबाह – राष्ट्रवाणी

