राष्ट्रवाणी: मनेंद्र पटेल, दुर्ग। दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में जमीन के हिसाब-किताब और पैसों के लेनदेन को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम बायपास स्थित देवभूमि परिसर में नरेंद्र सिंह को बातचीत के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने नरेंद्र सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान विजय मेनन ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। फिलहाल पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, नेशनल हाईवे-53 पर स्थित देवभूमि परिसर में नरेंद्र सिंह को राजेश बिहारी ने 4 करोड़ रुपये के हिसाब-किताब और बातचीत के लिए बुलाया था। इसी बीच विवाद शुरू हो गया और वहां मौजूद राजेश बिहारी के दोस्त विजय मेनन, अशोक और विक्की ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि नरेंद्र सिंह के पेट पर चाकू से तीन से चार वार किए गए। घटना के बाद नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। आरोपियों ने उसे मृत समझकर वहां से फरार होने की कोशिश की। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में नरेंद्र सिंह को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर किया गया। घायल का आईसीयू में इलाज जारी है। मामले में मोहन नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य हमलावर विजय मेनन, विक्की सिंह, अशोक सिंह सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। वहीं, देवभूमि के संचालक और नरेंद्र सिंह के पार्टनर बताए जा रहे राजेश सिंह सहित एक अन्य आरोपी फरार है। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। राजेश सिंह ने नरेंद्र सिंह को बातचीत के लिए बुलाया था, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending
- ‘मन की बात’ में बार-बार छत्तीसगढ़ का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री साय – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ पसक भर्ती में 500 करोड़ के भ्रष्टाचार की आशंका… मनी लांड्रिंग के प्रमाण मिलने पर अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्रवाई में जुटी – राष्ट्रवाणी
- सूरजपुर में सरकारी शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल… 9 में से 8 शिक्षक गायब, 1 के भरोसे चले दो स्कूल – राष्ट्रवाणी
- पार्क में सरेआम युवती पर चाकू से हमला: वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार, युवती की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी – राष्ट्रवाणी
- इत Raid: कारोबारी के ठिकाने में 24 घंटे तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई अहम दस्तावेज जब्त – राष्ट्रवाणी
- कग नेवस : उफनते नाले में कार बही, इधर अरपा नदी में तैरता मिला युवक का शव – राष्ट्रवाणी
- ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर सराफा कारोबारी से 2 लाख की ठगी: बैंक में ट्रांजेक्शन होल्ड होने पर खुला राज, शातिर आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर अरबों की ठगी, कगपसक घोटाले में सीबीआई के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एंट्री, लड़के को बैड टच करने के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, आकाशीय बिजली गिरने से मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
