राष्ट्रवाणी: न्यूज, रजगामार: डूमरडीह पुल के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार दंपति और उनके चार वर्षीय पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा चालक आनंद राम राठिया और उसके मासूम पुत्र दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुमित्राबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहगीरों ने कार सवार दो को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। ग्राम पंचायत खेड़ाकछार के महुआ गांव निवासी आनंद राम राठिया, 36 वर्ष, शनिवार सुबह करीब 11 बजे पत्नी सुमित्राबाई राठिया 33 वर्ष और चार वर्षीय पुत्र दुर्गेश राठिया के साथ दोपहिया वाहन से कोरबा शहर आया था। यहां खरीदारी करने के बाद दोपहर करीब 3.15 बजे तीनों वापस गांव लौट रहे थे। पिकनिक मनाकर लौट रहे थे कार सवार युवक, 3 फरार व 2 की हुई धुनाई बताया जा रहा है कि रजगामार मार्ग पर डूमरडीह पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही कार क्रमांक सीजी 12 एके 5190 ने एक्टिवा को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा चला रहे आनंद राम की गंभीर रुप से चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई। मां के साथ वाहन में बैठा चार वर्षीय दुर्गेश भी हादसे की चपेट में आ गया और उसने भी मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं सुमित्राबाई गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पिकनिक मनाकर लौट रहे कार में पांच युवक सवार थे सभी डूमरकछार क्षेत्र के पिकनिक स्थल से पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। कार तेज गति में थी। कार सवार युवकों के नशे में होने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के बाद कार सवार युवकों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद राहगीरों ने भाग रहे कार सवार का पीछा किया और दो युवकों को पकड़ कर पहले सबक सिखाया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। जबकि तीन अन्य के फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर फरार युवकों की तलाश कर रही है। इकलौता कमाऊ सदस्य खत्म, 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया मृतक आनंद राम मेहनत-मजदूरी कर पूरे परिवार का पेट पालता था। वह भी एकमात्र कमाने वाला चला गया, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया आनंद राम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और वही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। सड़क हादसे में उसकी मौत के बाद परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आनंद राम की 14 वर्षीय दिव्यांग पुत्री भाग्यश्री, नौ वर्षीय पुत्र अमन कुमार राठिया और सात वर्षीय पुत्र नितिन राठिया के सिर से पिता का साया उठ गया है। परिवार का सहारा छिन जाने और मां के गंभीर रूप से घायल होने से बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version