राष्ट्रवाणी: न्यूज, जांजगीर : जिले के नवागढ़ और बम्हनीडीह क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में हुई सनसनीखेज चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर राजफाश कर दिया है। इस मामले में एक नाबालिग और दो सगे भाइयों समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से करीब 16.60 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, दानपेटी की नकदी सहित शत-प्रतिशत सामान जब्त किया है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रानिक कटर और बाइक भी जब्त की गई है। मामले का राजफाश करते हुए एसपी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि एक और दो अगस्त की दरम्यानी रात बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महत स्थित चंडी दाई मंदिर तथा ग्राम जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर में चोरी की वारदात हुई थीं। चोर मंदिरों से चांदी के छत्र, देवी-देवताओं के मुकुट, सोने के आभूषण और दानपेटी लेकर फरार हो गए थे। तीनों मामलों में अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय स्वयं मौके पर पहुंचे और साइबर टीम तथा संबंधित थाना प्रभारी को आरोपितों को पकड़ने के निर्देश दिए। सीसीटीवी की मदद से आरोपितों तक पहुंची पुलिस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा. यूलेंडन यार्क के मार्गदर्शन में गठित टीम ने वारदात स्थलों और संभावित मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर चार युवक नजर आए, जिनके आधार पर साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना से आरोपितों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। वारदात से एक दिन पहले बनाई थी चोरी की योजना पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने वारदात से एक दिन पहले चोरी की योजना बनाई थी। इसके बाद दूसरे दिन दोपहर में रेकी की और रात में वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपित प्रशांत पटेल ने बताया कि उसके ऊपर बीस लाख रुपये का कर्ज है। वह किस्त में ट्रैक्टर लिया है जिसके कारण उसका कर्ज बढ़ते जा रहा है। कर्ज में डूबे होने के कारण उसने अपने छोटे भाई और दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर प्रशांत पटेल के घर के पीछे गड्ढे में छिपाकर रखा गया चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रशांत पटेल (23 वर्ष), प्रभात पटेल (18 वर्ष), परमानंद पटेल (25 वर्ष) ग्राम घुटिया, थाना पामगढ़ तथा एक नाबालिग शामिल है। कार्रवाई में थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक भास्कर शर्मा, सउनि विवेक सिंह, प्रधान आरक्षक मनोज तिग्गा, राजकुमार चन्द्रा, विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, सहबाज अहमद, रोहित कहरा, माखन साहू, चिरंजरव कमलेश पदमराज सिंह, नवागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी बम्हनीडीह उपनिरी दिलीप सिंह सहित अन्य स्टाफ शामिल थे। एसपी पांडेय ने बताया कि चंडीदाई मंदिर महंत में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं मगर वह पिछले छह माह से बंद पड़े हुए हैं। इसके अलावा मंदिर के व्यावस्थापक ने जानकारी दी है कि मंदिर में पूजा के लिए करीब आधा दर्जन से अधिक बैगा है मगर रात में वहां देखरेख के लिए एक भी चौकीदार नहीं रहता है। इस तरह मंदिर प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है।
Trending
- बीसीसीएल ने कांटापहाड़ी में अवैध खनन पर कार्रवाई तेज की – भारतीय सार्वजनिक उपक्रम
- तुला साप्ताहिक राशिफल: सबकी नजरों में रहेंगे आप, एक गलती बढ़ा सकती है परेशानी; पढ़ें पूरे हफ्ते का हाल – राष्ट्रवाणी
- मेष साप्ताहिक राशिफल: चंद्रमा का गोचर बदलेगा रिश्तों की दिशा, पढ़ें सेहत और परिवार का हाल, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: ग्रहों के गोचर से 18 सितंबर के बाद बदलेंगे हालात, यात्रा और करियर में मिलेंगे नए अवसर – राष्ट्रवाणी
- कन्या साप्ताहिक राशिफल: सूर्य का गोचर बढ़ाएगा आत्मविश्वास, जानें स्वास्थ्य से लेकर रिश्तों तक का हाल – राष्ट्रवाणी
- सिंह साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते रखें मानसिक शांति का ध्यान, रिश्तों में धैर्य से सुलझेंगी बातें – राष्ट्रवाणी
- धनु साप्ताहिक राशिफल: मंगल का गोचर लाएगा बदलाव, बढ़ेंगी आर्थिक चिंताएं; दोस्तों का मिलेगा साथ – राष्ट्रवाणी
- साप्ताहिक टैरो राशिफल: वृषभ को मिलेगा छप्पर फाड़ मौका, कुंभ को विदेश से खुशखबरी, पढ़ें अपनी राशि का हाल – राष्ट्रवाणी

