राष्ट्रवाणी: प्रमोद निर्मल, मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौक पर ही मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी. 5 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया. घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है. मृतक मासूम का भाई फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है. स्कूल बस तक छोड़ने के लिए मासूम भी परिजनों के साथ गई थी. इसी दौरान ड्राइवर ने बस को रिवर्स किया, जिससे मासूम चपेट में आ गई. दो साल की युवानसी नरेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया. घटना के बाद पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की प्रतिनिधि भी वहां पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की. मृतिका के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजे देने की मांग पर सहमति बनी. उन्होंने 2 महीने में मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया. पुलिस ने स्कूल बस को खड़गांव थाना लाकर सुपुर्द कर दिया है. एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने मामले को लेकर कहा कि घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इधर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो महीने मुआवजा नहीं दिया जाता है तो ग्रामीण स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे. प्रमोद निर्मल, मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. स्कूल बस की चपेट में आने से 2 साल की मासूम बच्ची की मौक पर ही मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्यमार्ग पर चक्काजाम किया. पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी. 5 लाख रुपए के मुआवजे पर सहमति बनने के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया. घटना मानपुर ब्लॉक के खडगांव थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोटिया की है. मृतक मासूम का भाई फ्लॉवर वैली इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है. स्कूल बस तक छोड़ने के लिए मासूम भी परिजनों के साथ गई थी. इसी दौरान ड्राइवर ने बस को रिवर्स किया, जिससे मासूम चपेट में आ गई. दो साल की युवानसी नरेटी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया. दर्दनाक हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया-भर्रीटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम किया. घटना के बाद पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई. इसके बाद स्कूल प्रबंधन की प्रतिनिधि भी वहां पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की. मृतिका के परिजनों को पांच लाख रुपए का मुआवजे देने की मांग पर सहमति बनी. उन्होंने 2 महीने में मुआवजे के तौर पर 5 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया. पुलिस ने स्कूल बस को खड़गांव थाना लाकर सुपुर्द कर दिया है. एडिशनल एसपी डीसी पटेल ने मामले को लेकर कहा कि घटना को लेकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. इधर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर दो महीने मुआवजा नहीं दिया जाता है तो ग्रामीण स्कूल के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version