राष्ट्रवाणी: प्रशांत सिंह, जांजगीर-चांपा. काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी. पुलिस की सतर्कता के चलते पीड़ित ठगी का शिकार होने से बच गया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे. इसके बाद काले रंग के केमिकल लगे कागज को स्पेशल केमिकल का इस्तेमाल कर असली नोट में बदलने का झांसा देकर उनसे रकम ऐंठने की कोशिश की जाती थी. मामले की शिकायत नवागढ़ क्षेत्र के तेरस राम पाल महिपाल ने फोन के माध्यम से पुलिस से की थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद मनहर को पूर्व में जैजैपुर पुलिस और रायपुर गंज पुलिस द्वारा नकली नोट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. अब आरोपियों से पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पुराने मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद केमिकल पाउडर, काले रंग का केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला 6 कागज और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेरस राम ताल, निवासी देवरी बिर्रा, राम रतन साहू, निवासी करौबाडीह जैजैपुर और शिव प्रसाद मनहर, निवासी करौहाडीह के रूप में हुई है. आरोपियों के खिलाफ बनस की धारा 318(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज की गई है. मामले में पुलिस गिरोह के नेटवर्क और आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए किए गए अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है.
Trending
- भू-सांस्कृतिक सम्मेलन ने जलपुरुष डॉ. राजेंद्र सिंह के जल ज्ञान को भारत के पारिस्थितिक भविष्य के केंद्र में रखा – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सतत खनन कार्यों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की खोज कर रहा है – भारतीय पीएसयू
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : CM विष्णु देव साय
- जीआरएसई ने जीएसआई – भारतीय पीएसयू के लिए दो तटीय अनुसंधान जहाजों के लिए प्रस्ताव तैयार किया
- 17 दिन में पूरा हो पाया था Zeenat Aman का एक सीन, पहले नहीं सुना होगा 70s की कल्ट फिल्म का किस्सा – राष्ट्रवाणी
- रायपुर के गुढियारी में डीजे पर विवाद, तोड़ा गया थाने का टीवी, भाजयुमो नेता पर दबंगई का आरोप – राष्ट्रवाणी
- डेनमार्क का कहना है कि रूसी युद्धपोत ने सैन्य हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका – राष्ट्रवाणी

