राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर: सरगुजा में पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी से मारपीट करने वाले भाजपा नेता को जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत ने एक साल के लिए जिलाबदर कर दिया है। उसे सरगुजा सहित छह जिलों की सीमा में रहने पर प्रतिबंधित किया गया है। आरोपित को आदतन बदमाश बताया गया है। जिलाबदर किया गया आरोपित जितेंद्र कुजूर उर्फ मोनू कुजूर ग्राम सोहगा दरिमा का रहने वाला है। वह फिटनेस ट्रेनर भी है और दरिमा मंडल में भाजपा का सक्रिय नेता है।आरोपित जितेंद्र कुजूर इंटरनेट मीडिया पर भी सक्रिय था। मारपीट की घटना के बाद भी अब तक भाजपा संगठन ने उसे पद से हटाने को लेकर कोई बयान या पत्र सार्वजनिक नहीं किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने आरोपित के विरुद्ध जिलाबदर की कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी अजीत वसंत के न्यायालय में प्रस्तुत किया था। प्रतिवेदन के आधार पर आरोपित को नोटिस जारी कर सुनवाई का अवसर दिया गया। इसके बाद जिला दंडाधिकारी ने उसे एक वर्ष की अवधि के लिए सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, बलरामपुर और सूरजपुर जिले की सीमा से निष्कासित कर दिया है। आरोपित ने 22 अप्रैल 2026 को कंठी पटवारी कार्यालय में घुसकर पटवारी प्रकाश मंडल और कंप्यूटर ऑपरेटर से मारपीट की थी। वह राजस्व निरीक्षक के संबंध में जानकारी लेने पहुंचा था। पटवारी ने कहा कि राजस्व निरीक्षक लंच के लिए गई हैं। आरोपित ने फोन लगाने के लिए कहा तो पटवारी ने कहा कि दीवार पर नंबर लिखा है, आप खुद लगा लें, फोन नहीं उठाती हैं तो बात करा दूंगा। इसी बात से भड़के आरोपित ने पटवारी की पिटाई शुरू कर दी थी। बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर को भी पीट दिया था। बचने के लिए पटवारी बाहर निकले तो आरोपित ने बाहर भी लात और डंडे से पीटा था। पटवारी ने किसी तरह कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में दरिमा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया था। अब उसे आदतन बदमाश मानते हुए जिलाबदर की कार्रवाई की गई है।
Trending
- डीएफएस सचिव संजय लोहिया ने मुंबई में भारतीय पीएसयू नाबार्ड अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया
- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने बरोरा और ब्लॉक- II क्षेत्रों में खनन और प्रेषण कार्यों की समीक्षा की – भारतीय पीएसयू
- प्रधानमंत्री Kisan Yojana: सितंबर नहीं, अक्टूबर में खत्म होगा 24वीं किस्त का इंतजार? सिर्फ इन किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार – राष्ट्रवाणी
- चीन की छाती पर गरजेगी ‘मेड इन इंडिया’ तोप: TATA बनाएगा ₹20000 करोड़ का ‘जोरावर’ टैंक; बॉर्डर पर ड्रैगन-पाक की खैर नहीं! – राष्ट्रवाणी
- India EU FTA लागू होने से सिर्फ 1 कदम दूर! 180 अरब यूरो का बिजनेस और 8 लाख नौकरियों का सीधा लाभ – राष्ट्रवाणी
- ₹75000000000000 से ज्यादा, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का ‘फॉरेक्स’ खजाना; क्या मायने रखता ये ऐतिहासिक आंकड़ा? – राष्ट्रवाणी
- BRICS में चीन का बजता है डंका, क्या वही है इकोनॉमी का ‘सिकंदर’? जानिए भारत किस नंबर पर – राष्ट्रवाणी
- ये खबर सुन चिढ़ जाएंगे ट्रंप! सॉलिड ट्रेड सेटलमेंट प्लान की तैयारी में भारत-रूस, डी-डॉलराइजेशन की दिशा में बड़ा कदम – राष्ट्रवाणी

