राष्ट्रवाणी: सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। निर्देशक अपूर्व लाखिया ने …और पढ़ें दिसंबर में रिलीज होगी सलमान की मातृभूमि मातृभूमि 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी निर्देशक ने शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया सलमान ने बर्फीले पानी में 6 घंटे शूटिंग की एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर पहले ही चर्चा तेज हो गई है। फिल्म की भव्यता के साथ-साथ सलमान खान के अभिनय और इसकी भावनात्मक कहानी की भी खूब तारीफ हो रही है।
फिल्म का रॉ और वर्क-इन-प्रोग्रेस वर्जन देखने वाले इंडस्ट्री के लोगों और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के सदस्यों का मानना है कि यह सलमान खान के बेहतरीन अभिनय में से एक है। यह फिल्म उनकी चर्चित फिल्मों ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ की याद दिलाती है। हाल ही में मुंबई में फिल्म की एक खास रफ-कट स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें सुभाष घई, कबीर खान, सूरज बड़जात्या और डेविड धवन जैसे दिग्गज फिल्ममेकर शामिल हुए।
सभी ने फिल्म की भावुक कहानी की तारीफ की। उन्हें सलमान खान का अभिनय और फिल्म का अंदाज काफी पसंद आया। फिल्म की कहानी में इंसानियत और भावनाओं को जिस तरह दिखाया गया है, उसकी भी सराहना हुई।
‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ को पसंद करने वाले दर्शकों को ‘मातृभूमि’ में भी वही जज्बा और भावनाओं के साथ दमदार अभिनय देखने को मिलेगा। वहीं फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने भी इस पर बात की और बताया कि फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए, निर्देशक ने लोकेशन पर टीम की शारीरिक क्षमताओं की कड़ी परीक्षा ली।
उन्होंने पर्दे के पीछे की एक ऐसी बात शेयर की, जो फिल्म बनाने में लगाई गई मेहनत और ईमानदारी को दर्शाती है। अब तक सामने आई झलकियां, जिनमें जबरदस्त एक्शन और कठिन हालात दिख रहे हैं, उन्हें देखकर पता चलता है कि टीम ने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया। फिल्म के सबसे मुश्किल दृश्यों में से एक के बारे में बात करते हुए, निर्देशक अपूर्व लाखिया ने बताया,’शुरुआत में हमने इस सीन को मुंबई के एक स्टूडियो में शूट करने की योजना बनाई थी, लेकिन सलमान सर से बात करने के बाद हमें समझ आ गया कि स्टूडियो का सेट वह असली एहसास नहीं दे पाएगा।
इसलिए, हम बाहर गए और सितंबर के आखिर में इसे ऐसे पानी में शूट किया, जिसका तापमान लगभग जीरो डिग्री के करीब रहा होगा। जब आप सलमान सर और बाकी लड़कों को कांपते हुए देखते हैं, तो वह कोई एक्टिंग नहीं है। वे दिन में छह घंटे तक उस बर्फीले पानी में रहे और टेक के बीच गीले कपड़ों में ही खाना खाते रहे।’ उन्होंने आगे कहा,’मुझे लगा था कि हम इसे एक दिन में पूरा कर लेंगे, लेकिन इसमें ढाई दिन लग गए।’ अपूर्वा लखिया द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले निर्मित ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

