राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कड़ार में सोमवार की रात दर्दनाक घटना सामने आई। घर में मां के साथ जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही सातवीं कक्षा की 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डस लिया। घटना के बाद छात्रा ने तत्काल इसकी जानकारी अपनी मां और स्वजन को दी। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। स्वजन उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए सिम्स लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम कड़ार निवासी शनि कुमार सूर्यवंशी की 12 वर्षीय बेटी अनु कुमारी सातवीं कक्षा में पढ़ती थी। सोमवार की रात वह अपनी मां के साथ घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रही थी। इसी दौरान कहीं से सांप बिस्तर में आ गया और छात्रा को डस लिया। सांप के डसने का पता चलते ही छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी मां को दी। स्वजन तत्काल उसे लेकर अस्पताल जाने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच छात्रा की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version