राष्ट्रवाणी (कांकेर ब्यूरो): कांकेर जिले के मातोली गांव में स्कूल समय के दौरान कथित रूप से रतनजोत (जटरोफा) के बीज खाने से प्राथमिक स्कूल के 7 बच्चे बीमार हो गए. बच्चों की तबीयत मंगलवार को घर लौटने के बाद अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी. स्थिति को देखते हुए देर शाम परिजनों ने आनन-फानन में सभी बच्चों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं. इस घटना ने स्कूल में बच्चों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा है कि स्कूल अवधि के दौरान बच्चों तक जहरीले बीज कैसे पहुंचे, इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए. वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि वे पूरे मामले की जांच कर रहे हैं कि बच्चों ने किन परिस्थितियों में ये बीज खाए और क्या इसमें स्कूल स्तर पर निगरानी में कोई चूक हुई थी. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Trending
- शंकर शरण को भारतीय पीएसयू – ओएनजीसी पेट्रोकेमिकल्स मार्केटिंग लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया
- Durg Suicide News: युवक से प्रताड़ित होकर युवती ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी पूरी कहानी – राष्ट्रवाणी
- बस्तर: के बड़े बोदल में पादरियों का प्रवेश प्रतिबंधित, ग्रामसभा ने पेसा कानून का हवाला देकर लिया निर्णय – राष्ट्रवाणी
- भिलाई: इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ों उद्योगों के सामने मंडरा रहा तालेबंदी का संकट, कलेक्टर से मिले व्यापारी – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: में बिक रही आइसक्रीम में मिला फंगस, खाद्य विभाग की टीम ने 85 डिब्बे मौके पर नष्ट किए – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में 1 हजार किमी लंबे धार्मिक कॉरिडोर का होगा विकास! डोंगरगढ़ समेत 5 प्रमुख धाम होंगे शामिल – राष्ट्रवाणी
- बिलासपुर: सिम्स अस्पताल की नर्सों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन, ठेका प्रथा बंद करने की हुंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी – राष्ट्रवाणी
