इंग्लैंड में भारत के नंबर-1 गेंदबाज बने

सीजी न्यूज ऑनलाइन 15 जुलाई 2026। 968 दिन बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम ODI में इतिहास रच दिया. उन्होंने 150 वनडे विकेट पूरे किए और भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बने. साथ ही इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। बुमराह के नाम अब इंग्लैंड में 31 वनडे विकेट हैं.

2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार वनडे क्रिकेट खेलने उतरे जसप्रीत बुमराह ने 968 दिन के लंबे इंतजार को यादगार बना दिया. इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में वापसी करते ही बुमराह ने न सिर्फ 150 वनडे विकेट पूरे किए, बल्कि इंग्लैंड की धरती पर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

150 विकेट… शमी और कुलदीप के खास क्लब में बुमराह

बुमराह ने वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 4605 गेंदें लीं. वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए.

भारत के लिए सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट

मोहम्मद शमी- 4070 गेंद
कुलदीप यादव- 4513 गेंद
जसप्रीत बुमराह- 4605 गेंद
अजीत आगरकर- 5027 गेंद
इरफान पठान- 5131 गेंद

पारी के 13.1 ओवर में बुमराह की पहली ही गेंद पर हैरी ब्रूक पवेलियन लौट गए. बुमराह ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिसमें अतिरिक्त उछाल और बाहर की ओर मूवमेंट था. ब्रूक ने गेंद को थर्ड मैन की तरफ गाइड करने की कोशिश की, लेकिन बल्ले का बाहरी किनारा लग गया. पहली स्लिप में खड़े रोहित शर्मा ने आसान कैच लपक लिया.

लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे बुमराह ने साबित कर दिया कि उनकी रफ्तार और धार में कोई कमी नहीं आई है.

इंग्लैंड में बुमराह का दबदबा… सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

बुमराह ने इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में भी अपना दबदबा कायम रखा है. इंग्लैंड की धरती पर भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में वह पहले नंबर पर पहुंच गए हैं.

इंग्लैंड में भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे विकेट:

जसप्रीत बुमराह- 31 विकेट
रवींद्र जडेजा- 30 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 28 विकेट
मदन लाल- 27 विकेट
मोहम्मद शमी- 26 विकेट

वापसी में मिला दोहरा तोहफा

बुमराह के लिए यह मुकाबला सिर्फ वापसी का मैच नहीं था, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम और गहरा करने का मौका भी था. 968 दिन बाद वनडे में उतरते ही उन्होंने दिखा दिया कि क्यों उन्हें भारत की गेंदबाजी का सबसे बड़ा हथियार माना जाता है.




राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version