Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»International»इज़राइली सैनिक और उनकी माताएं गाजा लौटने के आह्वान को लगातार कर रहीं अस्वीकार
International

इज़राइली सैनिक और उनकी माताएं गाजा लौटने के आह्वान को लगातार कर रहीं अस्वीकार

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 12, 2025No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
इज़राइली सैनिक और उनकी माताएं गाजा लौटने के आह्वान को लगातार कर रहीं अस्वीकार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

तेल अवीव: गाजा सिटी में जारी सैन्य कार्रवाई के लिए इज़राइल हजारों रिज़र्व सैनिकों को फिर से तैनात कर रहा है लेकिन बड़ी संख्या में सैनिक और उनकी माताएं सेवा देने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि इस तरह के मामलों के कोई आधिकारिक आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन हाल में बने कुछ समूहों ने सेना में सेवा देने से इनकार करने की सार्वजनिक घोषणा की है, भले ही इसके लिए उन्हें जेल का जोखिम उठाना पड़े।

हमास के सात अक्टूबर, 2023 के हमले से शुरू हुए इस युद्ध में यह एक नया घटनाक्रम है, हालांकि अब तक इसका सैन्य अभियानों पर कोई प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं पड़ा है। यह विरोध उस समय उभरा है जब देशभर में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि नेतन्याहू युद्ध को राजनीतिक लाभ के लिए लंबा खींच रहे हैं, जबकि उन्हें हमास से समझौता कर बचे हुए 48 बंधकों को रिहा कराने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। इनमें से केवल 20 के जीवित होने की संभावना जताई गई है।

पूर्व सुरक्षा अधिकारियों सहित कई आलोचकों का मानना है कि हालिया सैन्य अभियान का बंधकों की रिहाई पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है और इससे युद्ध के परिणामों में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। इज़राइल को युद्ध के कारण गाजा में उत्पन्न मानवीय संकट और नाकेबंदी को लेकर अंतरराष्ट्रीय आलोचना का भी सामना करना पड़ रहा है।

‘सोल्जर्स फॉर होस्टेजेस’ नामक समूह का कहना है कि वह 360 से अधिक ऐसे सैनिकों का प्रतिनिधित्व करता है जिन्होंने सेवा देने से इनकार कर दिया है। इसी तरह ‘सेव आवर सोल्स’ (एसओएस) नामक एक अन्य समूह में लगभग 1,000 सैनिकों की माताएं शामिल हैं, जो युद्ध पर विरोध दर्ज करा रही हैं।

इनमें से कुछ माताएं अपने बेटों से सेना में वापस न लौटने का आग्रह कर रही हैं, जबकि अन्य कहती हैं कि वे अपने बेटों के फैसलों का सम्मान करती हैं। सभी का कहना है कि उनका असली संदेश देश के नेतृत्व को है।
एसओएस समूह की सदस्य नूरित फेल्सेंथल-बर्गर ने कहा कि वह अपने बेटे को दोबारा गाजा भेजे जाने की आशंका से इतनी भयभीत हैं कि उन्हें उसे अपंग करने का भी विचार आया। उनके दोनों बेटे गाजा में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमें उनकी आवाज़ बनना होगा।”

सैनिक और मेडिकल कर्मी अवशालोम ज़ोहर साल (28 वर्ष) कई बार गाजा में तैनात रहे, लेकिन अब उनका कहना है कि सैनिक अब थक चुके हैं, हतोत्साहित हैं और यह नहीं समझ पा रहे हैं कि वे किसके लिए लड़ रहे हैं।
इज़राइल में लगभग एक करोड़ की आबादी के अनुपात में 60,000 रिज़र्व सैनिकों की ताजा तैनाती अब तक की सबसे बड़ी ऐसी तैनाती में से एक है। सैन्य सेवा अधिकतर यहूदी पुरुषों के लिए अनिवार्य है, और कई सैनिक यह कर चुके हैं।

इस बीच, सरकार की ओर से अल्ट्रा-आॅर्थोडॉक्स यहूदियों को सैन्य सेवा से छूट दिए जाने को लेकर आम जनता में असंतोष बढ़ रहा है। लंबे समय से चली आ रही छूट की व्यवस्था नेतन्याहू की गठबंधन सरकार का एक अहम हिस्सा रही है, जिससे समाज में असमानता की भावना गहराई है।

अल्ट्रा-आॅर्थोडॉक्स यहूदी, यहूदी धार्मिक कानून (हलाखा) का अत्यधिक सख्ती से पालन करने वाले समूह हैं।
इज़राइली सेना का कहना है कि वह अनुपस्थित या सेवा से इनकार करने वालों की संख्या सार्वजनिक नहीं करती और प्रत्येक मामले को व्यक्तिगत आधार पर देखा जाता है। सेना ने कहा, “रिज़र्व सैनिकों का योगदान मिशनों की सफलता और देश की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।” ‘सोल्जर्स फॉर होस्टेजेस’ समूह का दावा है कि सेवा से इनकार करने वाले कम से कम तीन सैनिकों को इस वर्ष कारावास की सजा दी गई है।

हमास के नेतृत्व में सात अक्टूबर 2023 को हुए हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 बंधक बना लिए गए थे। उस समय युद्ध को लेकर जनसमर्थन काफी अधिक था, लेकिन मार्च में संघर्षविराम के समाप्त होने और बंधकों की रिहाई की संभावनाओं के खत्म होने के बाद जनमत में बदलाव आया है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक युद्ध में 64,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिनमें लगभग आधे महिलाएं और बच्चे हैं।‘इज़राइल डेमोक्रेसी इंस्टीट्यूट’ द्वारा अगस्त के अंतिम सप्ताह में किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, 60 फीसदी यहूदियों सहित लगभग दो-तिहाई इज़राइली इस बात के पक्ष में हैं कि इज़राइल को सभी बंधकों की रिहाई, संघर्षविराम और गाजा से पूर्ण वापसी वाला समझौता स्वीकार कर लेना चाहिए।

नेतन्याहू ने ऐसे किसी भी समझौते से इनकार किया और कहा है कि युद्ध तब तक जारी रहेगा जब तक सभी बंधक रिहा नहीं हो जाते और हमास का निरस्त्रीकरण नहीं कर दिया जाता। इसके साथ ही इज़राइल गाजा में सुरक्षा नियंत्रण बनाए रखेगा।

‘इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप’ की वरिष्ठ विश्लेषक माइरव ज़ोनसाइन का कहना है कि पहले से बंटे हुए समाज में सैनिकों को युद्ध में बनाए रखने का प्रयास लंबे समय में इज़राइल की सैन्य क्षमताओं को प्रभावित कर सकता है।
साल 2023 में न्यायिक सुधार को लेकर हुए व्यापक विरोध प्रदर्शनों और सैनिकों द्वारा सेवा से इनकार की धमकियों को कई लोग सात अक्टूबर के हमले से पहले की कमज़ोरी के रूप में देखते हैं।
इसके बावजूद, इज़राइली समाज में सैन्य सेवा को अब भी अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र माना जाता है। ज़ोनसाइन ने कहा, ह्लसेना और उसमें सेवा देना अब भी एक पवित्र मूल्य है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसगढ़ में भी SIR होना चाहिए – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान
Next Article शेलार ने एशिया कप में भारत-पाकिस्तान के मैच का विरोध करने पर शिवसेना (उबाठा) की आलोचना की
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

International

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
International

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026
International

अफगानिस्तान में अस्पताल पर पाकिस्तान का हवाई हमला, भारत ने कड़ी निंदा की

March 17, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दाम 2.3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए, सामान्य पेट्रोल स्थिर

March 20, 2026

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 से अवैध धर्मांतरण पर सख्त नियंत्रण के साथ ही आस्था और सामाजिक समरसता को मिलेगा बल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

March 20, 2026

भोरमदेव महोत्सव में छाई भिलाई की बेटी आद्या पांडे, भरतनाट्यम प्रस्तुति से दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

March 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.