राष्ट्रवाणी: Chhattisgarh Train Latest News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें…त्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ से होकर जाने वाली कई ट्रेनें लेट, शुरू होगी ये स्पेशल ट्रेन, देख लें पूरा शेड्यूल /image: Social Media रायपुर। Chhattisgarh Train Latest News: त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है।
इसी महीने नवरात्रि और दशहरा मनाया जाएगा, जबकि अगले महीने दिवाली का त्योहार है। ऐसे में ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी काम की खबर सामने आई है।
मध्य रेलवे के मुंबई मंडल अंतर्गत कल्याण-इगतपुरी रेलखंड के कसारा यार्ड में तीसरी लाइन परियोजना और तकनीकी सुधारों के चलते ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। चलते कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। रेलवे के मुताबिक, 16 अक्टूबर को चलने वाली हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस जलगांव, नंदुरबार, वसई रोड और ठाणे होकर मुंबई पहुंचेगी।
इसके साथ ही हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हटिया एक्सप्रेस गाड़ियां स्टेशनों से दो से सात घंटे की देरी से रवाना होंगी। वहीं दशहरा और दिवाली को देखते हुए रेलवे यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन (Puja Special Train 2026) चलाने का फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि यह स्पेशल ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में दोनों दिशाओं में रुकेगी। यह ट्रेन हटिया से 12, 19 और 26 अक्टूबर को दोपहर 4.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 10.10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
इसके साथ ही वापसी में ट्रेन एलटीटी से 13, 20 और 27 अक्टूबर को रात 11.50 बजे चलेगी। यह पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों फेरों में राउरकेला, झारसुगुड़ा, नागपुर, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे त्यौहार के बीच मध्य सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
उत्तर: हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस, दुरंतो एक्सप्रेस, एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस, हावड़ा मेल और हटिया एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। सवाल आपका है… 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है. Web Title: Chhattisgarh Train Latest News Agrawal Marriage Rituals: क्या होती है ‘कोरथ’ की रस्म और क्यों सासु माँ खींचती हैं दूल्हे की नाक?
जानें अग्रवाल संस्कृति में विवाह के मुख्य दिन की अमर कड़ियाँ Nana Patekar Death Today: नहीं रहा फिल्म जगत का ‘क्रान्तिवीर’ नाना पाटेकर, निधन से सदमे में अक्षय कुमार समेत ये सेलेब्स, भावुक होकर दी श्रद्धांजलि Lumpy Virus Cows Death: प्रदेश में लंपी वायरस का कहर जारी, एक ही दिन में 11 गोवंशों की मौत, आंकड़ा 134 के पार, टोल फ्री नंबर भी जारी Nana Patekar Funny Story: जब नाना पाटेकर ने प्रोड्यूसर से धुलवाई घर की प्लेट, परेश रावल ने खोले राज, सुनाया मजेदार किस्सा, कहा-‘वो बाप है’ Bijnor Tractor Accident: शराब दुकान में विवाद के बाद खूनी खेल!
युवक ने ट्रैक्टर से भीड़ को कुचला, कई लोगों की मौत Chhattisgarh mementos: डोकरा कला से महतारी वंदन तक, छत्तीसगढ़ के 16 स्मृति-चिह्नों की होगी ई-नीलामी, इच्छुक व्यक्ति ऐसे लगा सकते हैं बोली, जानिए LPG Gas कीमत Hike News Today: नवरात्रि से पहले रसोई गैस की कीमत में 198 रुपए की वृद्धि, अब एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए, नए दाम हो गए लागू Bhilai Wildlife Photo Exhibition: भिलाई में आज से तीन दिवसीय वन्यजीव फोटो प्रदर्शनी, ये होंगे मुख्य अतिथि

