Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»वाहनों के शोरूम पर उमड़े लोग, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड
Business

वाहनों के शोरूम पर उमड़े लोग, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
वाहनों के शोरूम पर उमड़े लोग, बन गया बिक्री का नया रिकॉर्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. जीएसटी दरों में कटौती सोमवार से लागू होने के साथ ही कारों की कीमतों में आई गिरावट को देखते हुए देशभर के वाहन शोरूम में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. नए जीएसटी नियम लागू होने के साथ नवरात्रि का भी पहला दिन होने से वाहन खरीद के लिए जबर्दस्त रुझान देखा गया. हालत यह हो गई कि वाहन विनिर्माताओं मारुति सुजुकी और हुंदै मोटर इंडिया ने पिछले कई वर्षों में एक दिन की बिक्री का नया रिकॉर्ड बना दिया.

अग्रणी वाहन कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा कि उसकी खुदरा बिक्री सोमवार शाम को ही 25,000 इकाई का आंकड़ा पार कर गई  और दिन के अंत तक इसके 30,000 वाहन से अधिक रहने का अनुमान है. कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (बिक्री एवं विपणन) पार्थो बनर्जी ने बताया कि कंपनी के डीलरशिप पर लगभग 80,000 ग्राहकों ने पूछताछ की. छोटे कार मॉडल की बुकिंग में 50 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई जबकि कुछ मॉडल का स्टॉक खत्म होने की संभावना है.

हुंदै मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा कि पहले दिन ही लगभग 11,000 वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले पांच वर्षों में कंपनी का सबसे अच्छा बिक्री आंकड़ा है. उन्होंने कहा कि नवरात्रि के शुभारंभ और जीएसटी सुधारों की वजह से बाजार में सकारात्मक ऊर्जा आई है.

छोटी कारों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इस संशोधन से पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड, सीएनजी और एलपीजी इंजन वाली 1200 सीसी तक की कारों की कीमतों में 40,000 से 1.2 लाख रुपये तक की अनुमानित गिरावट आई है.
वाहन वितरकों के राष्ट्रीय संगठन फाडा के अध्यक्ष सी एस विग्नेश्वर ने कहा कि पिछले तीन-चार हफ्तों से ग्राहकों की पूछताछ में लगातार बढ.ोतरी देखी जा रही थी और नवरात्रि के पहले दिन बिक्री में जबर्दस्त रुझान देखा गया.

विग्नेश्वर ने पीटीआई-भाषा के साथ बातचीत में कहा कि कई ग्राहक कीमतों में कटौती के बाद अब कहीं ऊंची श्रेणी की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं. कर संशोधन पर विग्वेश्वर ने कहा कि यह सुधार सिर्फ इस त्योहारी मौसम के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कई वर्षों में उद्योग के लिए लाभकारी साबित होगा. फाडा अध्यक्ष ने कहा, ”हम बहुत आभारी हैं कि सरकार ने ये दरें कम कर दी हैं. हम भी, अन्य उद्योगों की तरह, इन दरों को कम करने का अनुरोध करते रहे हैं. और आखिरकार, मुझे लगता है कि ऐसा हुआ है.” हालांकि, उन्होंने नवरात्रि के पहले दिन की वाहन बिक्री के बारे में कोई अनुमान नहीं बताया.

हालांकि, पुराने वाहनों के कारोबार से जुड़े ऑनलाइन मंच कार्स24 ने कहा कि नवरात्रि के पहले दिन दोपहर तक उसकी कार डिलिवरी में 400 प्रतिशत की रिकॉर्डतोड़ वृद्धि दर्ज की गई. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सबसे अधिक बिक्री हुई जिसके बाद अहमदाबाद, बेंगलुरु, पुणे और मुंबई का स्थान रहा. वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सियाम के महासचिव राजेश मेनन ने कहा कि जीएसटी दर कटौती से उपभोक्ताओं में उत्साह बढ.ेगा और भारतीय वाहन क्षेत्र को नई रफ्तार मिलेगी. इस बीच, होंडा कार्स इंडिया ने कहा कि विभिन्न मॉडल की कीमतों को जीएसटी लाभ और रणनीतिक मूल्य निर्धारण के साथ दिसंबर तक के लिए आकर्षक बनाया गया है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत को हराने के लिए पीसीबी अध्यक्ष और सेना प्रमुख को करना होगा पारी का आगाज: इमरान खान
Next Article शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पायर’ को मिला पुरस्कार
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Business

घरेलू शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी में उठापटक जारी

March 16, 2026
Business

अकासा एयर 15 मार्च से लगाएगा ईंधन अधिभार, टिकट 199 से 1300 रुपये तक होंगे महंगे

March 14, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.