Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Business»बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 386 अंक टूटा
Business

बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 386 अंक टूटा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
बैंक, वाहन शेयरों में मुनाफावसूली से शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 386 अंक टूटा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मुंबई. बैंक, वाहन तथा पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में मुनाफावसूली से स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में गिरावट रही और बीएसई सेंसेक्स 386 अंक के नुकसान में रहा, जबकि एनएसई निफ्टी 112 अंक टूटा. विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क में वृद्धि से भी निवेशकों की धारणा पर असर पड़ना जारी है.

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 386.47 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 81,715.63 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, यह 494.26 अंक तक लु­ढ़क गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 112.60 अंक यानी 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,056.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं.

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और एचसीएल टेक शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 3,551.19 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स लि. के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ”जीएसटी सुधारों के बाद घरेलू बाजारों में मुनाफावसूली देखी गई है. निवेशक मूल्यांकन और दूसरी तिमाही की आय अपेक्षाओं को पुन? निर्धारित कर रहे हैं. एच-1बी शुल्क वृद्धि के कारण आईटी शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा, जबकि जारी व्यापार वार्ताओं के बीच अमेरिकी व्यापार संबंधी बयान और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं.” नायर ने कहा कि देश में अपेक्षाकृत उच्च मूल्यांकन और आय वृद्धि में नरमी के कारण एफआईआई निवेश कम कर रहे हैं.

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक गौरव गर्ग ने कहा, ”बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए. कमजोर वैश्विक संकेतों, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की निकासी और अमेरिकी वीजा नीति में बदलाव को लेकर नई चिंताओं ने धारणा पर दबाव डाला. रुपये में कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने सतर्कता का माहौल और ब­ढ़ा दिया.” मझोली कंपनियों से संबंधित बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.85 प्रतिशत नीचे आया जबकि छोटी कंपनियों से संबंधित स्मॉलकैप में 0.50 प्रतिशत की गिरावट आई.
पिछले चार दिन में बीएसई सेंसेक्स 1,298.33 अंक यानी 1.56 प्रतिशत टूट चुका है जबकि एनएसई निफ्टी में 366.7 यानी 1.44 प्रतिशत की गिरावट आई है.

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में बंद हुए. यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था. अमेरिकी बाजार मंगलवार को नकारात्मक दायरे में बंद हुए थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत ब­ढ़कर 67.93 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.
सेंसेक्स मंगलवार को 57.87 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 32.85 अंक की गिरावट रही थी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleमुख्यमंत्री साय बोले – प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा
Next Article कई नेताओं का चुनौतियों का मिलकर समाधान करने का आह्वान, लेकिन ट्रंप ‘अमेरिका प्रथम’ पर अड़े
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Business

The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 296 अंक चढ़ा, निफ्टी 23600 के पार

March 18, 2026
Business

आज की सोना-चांदी की कीमतें: 3000 रुपये का उछाल, सोना 1.57 लाख रुपये पर पहुंचा

March 17, 2026
Business

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

घरेलू LPG की काला बाजारी रोकने लगातार कार्रवाई 214 छापे, 1013 सिलेंडर जब्त

March 18, 2026

US के बंकर बस्टर बम से बौखलाया ईरान: इस्राइल पर बैलिस्टिक मिसाइल से किया हमला; होर्मुज क्षेत्र में तनाव बढ़ा

March 18, 2026

कोई नहीं है टक्कर में! ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में ही बना डाला यह रिकॉर्ड; ‘बाहुबली 2’ को चटा दी धूल

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.