Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»‘रन-मशीन’ अभिषेक का अर्धशतक, भारत ने बनाए छह विकेट पर 168 रन
Sports

‘रन-मशीन’ अभिषेक का अर्धशतक, भारत ने बनाए छह विकेट पर 168 रन

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
‘रन-मशीन’ अभिषेक का अर्धशतक, भारत ने बनाए छह विकेट पर 168 रन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 37 गेंद में छह चौके और पांच छक्के जड़ित 75 रन की पारी खेली लेकिन अन्य बल्लेबाजों के रन नहीं जुटाने से भारतीय टीम बुधवार को यहां एशिया कप सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन ही बना सकी.

अपने स्वप्निल दौर से गुजर रहे अभिषेक शतक की ओर ब­ढ़ते दिख रहे थे लेकिन शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े रिशाद हुसैन के तेज थ्रो से वह रन आउट गए जिससे उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. वहीं दूसरे छोर पर भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ खराब शॉट खेले जिसमें शुभमन गिल, तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव शामिल रहे. सूर्यकुमार को कार्यवाहक कप्तान और विकेटकीपर जेकर अली ने लेग साइड में शानदार कैच आउट किया. टीम प्रबंधन संजू सैमसन को बल्लेबाजी क्रम में शीर्ष सात में फिट नहीं कर सका.

भारतीय टीम ने जहां पहले 10 ओवरों में 96 रन बनाए तो वहीं अगले 10 ओवर में 72 रन ही बना सके जिसमें अक्षर पटेल (15 गेंद में 10 रन) को सैमसन से ऊपर भेजा गया. बांग्लादेश के लिए तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब (चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट) और मुस्तफिजुर रहमान (चार ओवर में 33 रन देकर एक विकेट) ने हमेशा की तरह अपनी गति परिवर्तन वाली गेंदों का अच्छा इस्तेमाल किया.

लेकिन लेग स्पिनर रिशाद हुसैन (तीन ओवर में 27 रन देकर दो विकेट) को गिल और शिवम दुबे का विकेट लेने का श्रेय दिया जाना चाहिए. इसमें से दुबे आमतौर पर कलाई के स्पिनरों के अच्छे खिलाड़ी हैं. रिशाद ने पावरप्ले में खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश को मैच में वापसी कराई. भारत ने जब बल्लेबाजी शुरू की तो पावरप्ले के पहले तीन ओवर इतने खास नहीं रहे, लेकिन चौथे ओवर में गिल और अभिषेक ने बाएं हाथ के स्पिनर नासुम अहमद की गेंद पर एक-एक छक्का लगाकर 21 रन बटोरे.

अभिषेक ने बांग्लादेश के सबसे अनुभवी टी20 गेंदबाज मुस्तफिजुर की गेंद पर लांग ऑन पर छक्का जड़ा जो भारतीय डगआउट के पास जाकर उछल गया. इस ओवर की समाप्ति पर पारी के 50 रन पूरे हुए और अभिषेक ने बैकवर्ड प्वाइंट पर तीसरा छक्का लगाया.
पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 72 रन था जिसमें पावरप्ले के अंतिम तीन ओवर में 56 रन बने.
रिशाद ने फिर गिल (19 गेंद में 29 रन) को आउट किया. अभिषेक ने 25 गेंद में टूर्नामेंट में अपना लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा किया और 200 का शानदार स्ट्राइक रेट बनाए रखा.

कलाई के स्पिनर के खिलाफ भारत की दुबे (02) को भेजने की रणनीति काम नहीं आई और रिशाद ने लेग ब्रेक से अपना दूसरा विकेट हासिल किया जिसे मुंबई का यह बल्लेबाज टर्न के उलट दिशा में खेलना चाहता था. अभिषेक के रन आउट होते ही भारत की लय पूरी तरह बिगड़ गई. कप्तान सूर्यकुमार (11 गेंद में पांच रन) मुस्तफिजुर की गेंद पर आउट हुए. अपने दूसरे स्पैल के लिए आए तंजीम हसन ने तिलक को डीप मिडविकेट बाउंड्री पर कैच कराया जिसके बाद हार्दिक पंड्या (29 गेंद में 38 रन) ने अपनी पहली महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी टीम को 170 के करीब पहुंचाया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleसीएम बने आम ग्राहक: घरेलू सामान की खरीदारी में महसूस किया जीएसटी कटौती का असर
Next Article वैश्विक कारकों से किसानों को नहीं मिल पाता फसलों का उचित मूल्य: गडकरी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.