Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सूर्यकुमार को राजनीतिक बयान देने से बचने के लिए कहा गया, पाक खिलाड़ियों की शुक्रवार को होगी सुनवाई
Sports

सूर्यकुमार को राजनीतिक बयान देने से बचने के लिए कहा गया, पाक खिलाड़ियों की शुक्रवार को होगी सुनवाई

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 25, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सूर्यकुमार को राजनीतिक बयान देने से बचने के लिए कहा गया, पाक खिलाड़ियों की शुक्रवार को होगी सुनवाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को बृहस्पतिवार को आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एक आधिकारिक सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के राजनीतिक बयान देने से परहेज करने की सलाह दी है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय कप्तान की शिकायत की थी.

पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ के खिलाफ बीसीसीआई द्वारा दायर शिकायत पर सुनवाई शुक्रवार को होगी क्योंकि ये दोनों खिलाड़ी बृहस्पतिवार को श्रीलंका के खिलाफ अपना एशिया कप मैच खेल रहे हैं. समझा जाता है कि पीसीबी ने 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के बाद निर्धारित सात दिन की अवधि के भीतर शिकायत दर्ज की थी. सूर्यकुमार ने इस मैच में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था और फिर भारत की जीत को मई में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम वाले भारतीय सशस्त्र बलों को सर्मिपत किया था. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति भी एकजुटता व्यक्त की थी.

टूर्नामेंट सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ”सूर्यकुमार आज आईसीसी की सुनवाई में शामिल हुए. उनके साथ बीसीसीआई के सीओओ और क्रिकेट संचालन प्रबंधक थे. रिचर्डसन ने उन्हें समझाया कि उन्हें किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए जिसे राजनीतिक प्रकृति का माना जा सके. प्रतिबंध का अभी पता नहीं चल पाया है. चूंकि यह लेवल 1 के तहत आता है, इसलिए यह या तो चेतावनी हो सकती है या मैच फीस में 15 प्रतिशत कटौती का वित्तीय जुर्माना.” भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के खिलाफ आईसीसी के पास आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है .

समझा जाता है कि बीसीसीआई ने बुधवार को दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और आईसीसी को ईमेल भेजा है . आईसीसी इस मामले में सुनवाई करेगी क्योंकि साहिबजादा और रऊफ ने लिखित में इन आरोपों का खंडन किया है . उन्हें सुनवाई के लिये आईसीसी एलीट पैनल के रेफरी रिची रिचर्डसन के सामने पेश होना पड़ सकता है .

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मामले को और तूल देते हुए बुधवार को ‘एक्स’ पर दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का एक धीमी गति का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पुर्तगाली का दिग्गज खिलाड़ी यह इशारा करते हुए देखा गया था कि एक विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, कुछ ऐसा ही इशारा रऊफ ने पिछले रविवार को मैदान पर किया था.

वीडियो में रोनाल्डो संभवत: यह समझा रहे थे कि कैसे उनका डायरेक्ट फ्री-किक नीचे की ओर जाकर गोल में प्रवेश कर गया.
नकवी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन होने के अलावा, अपने देश के गृह मंत्री भी हैं और भारत के खिलाफ उत्तेजक बयान देने के लिए जाने जाते हैं. अब यह देखना होगा कि एशिया कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, एसीसी चेयरमैन के साथ मंच साझा करती है या नहीं. बीसीसीआई और आईसीसी के अधिकारियों की नजर से भी यह मामला छूटा नहीं है. केवल समय ही बताएगा कि नकवी के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की जाएगी या नहीं.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउप मुख्यमंत्री अरुण साव और अधिकारियों ने किया श्रमदान
Next Article अरुंधति रॉय की पुस्तक के आवरण पर धूम्रपान निषेध के खिलाफ चेतावनी है : अदालत मे प्रकाशक ने कहा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.