Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»रुझदी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ लगातार छठा स्वर्ण जीता, भारत को दूसरे दिन कोई पदक नहीं
Sports

रुझदी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ लगातार छठा स्वर्ण जीता, भारत को दूसरे दिन कोई पदक नहीं

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
रुझदी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ लगातार छठा स्वर्ण जीता, भारत को दूसरे दिन कोई पदक नहीं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नयी दिल्ली. बुल्गारिया के रुझदी ने रविवार को यहां विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की पुरुष गोला फेंक एफ55 स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड थ्रो के साथ लगातार छठा स्वर्ण पदक जीता. चौंतीस साल के रुझदी ने अपने छठे और अंतिम प्रयास में 12.94 मीटर की दूरी के साथ 12.68 मीटर के अपने ही पिछले विश्व रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने पेरिस में 2023 विश्व चैंपियनशिप के दौरान बनाया था. इस स्पर्धा में खिलाड़ी बैठकर प्रतिस्पर्धा करते हैं क्योंकि उनके निचले अंग काम नहीं करते.

रुझदी एक कार दुर्घटना में घायल हो गए थे जिसके कारण कमर के नीचे का उनका शरीर काम नहीं करता. उन्होंने 2015 में दोहा से विश्व चैंपियनशिप के प्रत्येक सत्र में स्वर्ण पदक जीता है. उन्होंने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड प्रयास के साथ खिताब जीता.
र्सिबया के नेबोसा ड्यूरिक ने 12.52 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत जबकि स्कॉटलैंड के लेच स्टोल्टमैन ने 12.02 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता के दूसरे दिन सुबह के सत्र में तीन विश्व रिकॉर्ड बने.

मलेशिया के अब्दुल लतीफ रोमली ने पुरुष लंबी कूद टी20 स्पर्धा में 7.67 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाई जबकि यूक्रेन के वोलोदिमिर पोनोमरेंको ने पुरष गोला फेंक टी12 स्पर्धा में 17.39 मीटर के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ खिताब अपने नाम किया.
रोमली का लंबी कूद स्पर्धा में दबदबा रहा है. इस स्पर्धा में उन्होंने पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है. विश्व चैंपियनशिप में उन्हें एकमात्र बार शिकस्त का सामना दुबई में 2019 में करना पड़ा था.

अल्जीरिया की नसीमा सैफी ने महिला चक्का फेंका एफ57 स्पर्धा में 34.54 मीटर के प्रयास से स्वर्ण पदक की दोहरी हैट्रिक बनाई. स्पर्धा में उनके दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि उनके पांचों वैध थ्रो 32 मीटर से अधिक के थे जबकि चीन की रजत पदक विजेता टियान यूशिन का सर्वश्रेष्ठ प्रयास 30.30 मीटर रहा. इन दोनों के अलावा कोई अन्य खिलाड़ी 30 मीटर के आंकड़े को पार नहीं कर सकी.

स्विट्जरलैंड की कैथरीन डिब्रनर ने महिला 5000 मीटर टी54 स्पर्धा में 12 मिनट 18.29 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने चीन की गत चैंपियन टियान याजुआन और अपनी ही टीम की साथी पैट्रीसिया इचस को पछाड़ा. दूसरे दिन हालांकि भारत को कोई पदक नहीं मिला. शनिवार को भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था.

लंबी कूद के एथलीट विकास ने पुरुषों की टी47 लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में 6.96 मीटर के प्रयास के साथ छठे स्थान पर रहे. वहीं अजय सिंह सत्र के 6.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बेहतर नहीं कर पाए और 10वें स्थान पर रहे. प्रवीण कुमार और हेम चंद्रा ने पुरुषों की भाला फेंक एफ57 स्पर्धा में क्रमश: नौवां और दसवां स्थान हासिल किया जबकि धावक राकेशभाई भट्ट और श्रेयांश त्रिवेदी पुरुषों की 100 मीटर टी37 दौड़ में क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईईडी विस्फोट में पैर गंवाने के बाद चुनौतियों से उबरते हुए विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियन बने तोमन
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा – रायगढ़ में तेजी से हो रहा नगरीय सुविधाओं का विकास, 58 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Sports

न्यूजीलैंड ने दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 68 रन से हराकर श्रृंखला बराबर की

March 17, 2026
Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 10,617 करोड़ से अधिक की अनुदान मांगें पारित

March 18, 2026

2200 KG+ वजन वाला अमेरिकी बम कितना घातक?: ईरान में हमले के लिए बंकर बस्टर बम ही क्यों चुना गया, जानिए खासियत

March 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.