Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»IND vs PAK: ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता
Sports

IND vs PAK: ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
IND vs PAK: ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार’, बुमराह के जश्न पर रिजिजू की प्रतिक्रिया; जीत के बाद बधाइयों का तांता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीता। इस मैच में पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने हारिस रऊफ को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उनका जश्न चर्चा में है। दरअसल, बुमराह ने रऊफ को औकात दिखाते हुए उनका बीच मैदान मजाक उड़ाया जिस पर अब केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू की प्रतिक्रिया सामने आई है।

पाकिस्तान पर हर बार भारी पड़ा भारत
रिजिजू ने रऊफ को आउट करने के बाद बुमराह ने जो इशारा किया उसका स्क्रीनशॉट शेयर किया है। रिजिजू ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘पाकिस्तान इस सजा का हकदार था।’ भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में कुल तीन बार भिड़ंत हुई और हर बार सूर्यकुमार की अगुआई वाली टीम चिर प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी पड़ी। दिलचस्प बात यह है कि तीनों ही मैच में आक्रामकता देखने मिली और विवाद भी नजर आया।

बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों के कारण चर्चा में रही पाकिस्तान टीम
इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद भी उसके खिलाड़ियों की अकड़ कम नहीं हुई। पाकिस्तान की टीम अपने खेल की वजह से नहीं, बल्कि बचकानी और आपत्तिजनक हरकतों की वजह से चर्चा में रही। भारत के खिलाफ सुपर 4 मैच के दौरान साहिबजादा फरहान और हारिस रऊफ ने मैदान पर विवादित और अपमानजनक इशारा किया था। रऊफ ने मैच के दौरान कई बार फैन्स की ओर देखकर अंगुलियों से 6-0 का इशारा किया था। साथ ही प्लेन उड़ाने जैसा जेस्चर बनाया था।

बुमराह ने लिया बदला
बुमराह ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए हारिस की करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने पाकिस्तानी पारी के 18वें ओवर में पांचवीं गेंद पर शानदार यॉर्कर पर हारिस को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने हाथ से विमान का इशारा कर हारिस को उनकी करतूतों पर चिढ़ाते नजर आए। इसके बाद इरफान पठान ने भी हारिस का मजाक उड़ाया। सोशल मीडिया पर भी बुमराह का ऐसा करना ट्रेंड कर रहा है।

पीएम मोदी बोले- खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर
भारत ने एशिया कप का अंत खिताबी जीत के साथ किया। भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को पराजित किया जिसके बाद देशभर में खुशी का माहौल है। कई शहरों में प्रशंसक सड़क पर निकलकर इस जीत का जश्न मनाने लगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक ने इस जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने इस खिताबी जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ा और कहा कि खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। पीएम मोदी ने लिखा, ‘खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर। यहां भी नतीजा वही- भारत जीता। हमारे क्रिकेटरों को इसके लिए बधाई।’

भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा रहा है और कई केंद्रीय मंत्रियों ने भारतीय टीम को बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘एक अद्भुत जीत। हमारे लड़कों की जबरदस्त ऊर्जा ने प्रतिद्वंद्वियों को एक बार फिर धूल चटा दी। भारत का जीतना तय है, चाहे कोई भी मैदान हो।’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleकलेक्टर ने साइक्लोथॉन में की 50 किमी साईक्लिंग, प्रतिभागियों में भरा जोश, विजेताओं को दिए पुरस्कार
Next Article महतारी एक्सप्रेस से शराब की तस्करी, 16 पेटी शराब जब्त, भाजपा सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी पूर्व विधायक छन्नी साहू
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.