Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»भारत में महिला क्रिकेट अपने निर्णायक मोड़ पर है: तेंदुलकर
Sports

भारत में महिला क्रिकेट अपने निर्णायक मोड़ पर है: तेंदुलकर

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniSeptember 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
भारत में महिला क्रिकेट अपने निर्णायक मोड़ पर है: तेंदुलकर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को उम्मीद है कि मंगलवार से भारत में शुरू हो रहा वनडे विश्व कप देश में महिला क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा. भारतीय महिला टीम के 2017 में इंग्लैंड में हुए विश्व कप के फाइनल में पहुंचने से इस खेल को एक बड़ा बढ.ावा मिला था. भारत हालांकि अब भी वैश्विक ट्रॉफी से दूर है और तेंदुलकर को लगता है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम के घरेलू मैदान पर इस लक्ष्य को हासिल करने के साथ यह स्थिति बदल सकती है.

तेंदुलकर ने आईसीसी के एक कॉलम में लिखा, ”मुझे लगता है कि भारत में महिला क्रिकेट अपने एक अहम मोड़ पर है. आगामी आईसीसी महिला विश्व कप सिर्फ एक ट्रॉफी जीतने के बारे में नहीं होगा, यह अनगिनत सपनों को पूरा करने के बारे में होगा.” उन्होंने कहा, ”मोगा में कहीं, एक किशोरी अपनी आदर्श हरमनप्रीत कौर की तरह बनने की उम्मीद में अपने बल्ले को और जोर से पकड़ रही होगी. सांगली में एक और लड़की स्मृति मंधाना की तरह सपने देखने की हिम्मत करते हुए अपने ड्राइव का अभ्यास कर रही होगी.” हरमनप्रीत ने 2017 सत्र के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी 171 रनों की शानदार पारी से क्रिकेट जगत का ध्यान आर्किषत किया था. तेंदुलकर भी उनकी उस पारी के मुरीद है.

मास्टर ब्लास्टर ने कहा, ”मुझे आज भी 2017 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरमनप्रीत की 171 रन की शानदार पारी अच्छी तरह याद है. उनके स्ट्रोक्स की निडरता, उनके दिमाग की स्पष्टता और उनके दिल में साहस ने भारत में महिला क्रिकेट को एक नए आयाम पर पहुंचा दिया.” उन्होंने कहा, ”मेरा मानना है कि यही वह क्षण था जब कई लोगों ने महिला क्रिकेट को एक दिखावा समझना बंद कर दिया.” वह बाएं हाथ की कलात्मक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से भी बेहद प्रभावित हैं.

तेंदुलकर ने कहा, ”वह कलात्मक बल्लेबाजी करती है. उनका शॉट खेलने का तरीका और टाइमिंग शानदार है. खूबसूरती से गैप ढूंढने की उनकी क्षमता मुझे खेल की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की याद दिलाती है.” इस दिग्गज क्रिकेटर ने कहा कि घरेलू मैदान पर आईसीसी का यह आयोजन महिला क्रिकेट को वह मंच प्रदान करता है जिसकी उसे जरूरत है.

इस महान खिलाड़ी ने कहा, ”खेल के पास अब लिंग, धारणा और पहुंच की बाधाओं को पार करने का अवसर है. एक छोटे से शहर में प्लास्टिक का बल्ला लिए एक छोटी सी लड़की को यह महसूस होना चाहिए कि दुनिया उसके लिए खुली है, ठीक वैसे ही जैसे मैंने 1983 में विजयी भारतीय टीम को देखकर महसूस किया था.” उन्होंने भारत में महिला क्रिकेट का समर्थन करने के लिए वर्तमान आईसीसी अध्यक्ष जय शाह की भी प्रशंसा की. तेंदुलकर ने कहा, ”इसका बहुत सारा श्रेय जय शाह को जाता है, जिन्होंने बीसीसीआई सचिव रहते हुए पुरुषों और महिलाओं के लिए समान मैच फीस की वकालत की और महिला प्रीमियर लीग की नींव रखी.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG Crime : नाबालिग गर्लफ्रेंड ने की बॉयफ्रेंड की हत्या, लॉज में शव मिलने से मचा हड़कंप
Next Article भगदड़ के लिए प्राथमिकी में विजय पर जानबूझकर देरी करने, नियमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026
Sports

2027 के विश्वकप तक मुख्य चयनकर्ता बने रहेंगे अजीत अगरकर? BCCI से कार्यकाल बढ़ाने की मांग की

March 19, 2026
Sports

IPL 2026: अभिषेक और ईशान में किसे मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी? कमिंस चोट की वजह से नहीं रहेंगे उपलब्ध

March 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

पश्चिम एशिया में सैन्य अभियान ‘धीरे-धीरे कम’ करने पर विचार कर रहे ट्रंप

March 21, 2026

आरसीबी ने शुरू की तैयारी: आईपीएल से पहले कोहली ने खिलाड़ियों को किया आगाह, समय बर्बाद नहीं करने की दी सलाह

March 21, 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा आज

March 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.