Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»सिराज की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत का दबदबा
Sports

सिराज की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत का दबदबा

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 2, 2025No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
सिराज की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन ने भारत का दबदबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

अहमदाबाद. मोहम्मद सिराज (40 रन देकर चार विकेट) और जसप्रीत बुमराह (42 रन देकर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद लोकेश राहुल (नाबाद 53) की कुशल बल्लेबाजी से भारत ने दो मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट के पहले दिन बृहस्पतिवार को वेस्टइंडीज को सस्ते में समेटने के बाद अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बना लिये.

वेस्टइंडीज की पहली पारी महज 44.1 ओवर में 162 रन पर सिमट गयी. भारत पहली पारी में अभी 41 रन पीछे है जबकि उसके आठ विकेट बचे हुए है. स्टंप्स के समय सलामी बल्लेबाज राहुल के साथ कप्तान शुभमन गिल 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 41 रन की अटूट साझेदारी कर ली है. राहुल ने यशस्वी जायसवाल (36) के साथ 68 रन की साझेदारी के साथ भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन साई सुदर्शन (सात) हालांकि जल्दी आउट हो गये.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही लेकिन जस्टिन ग्रीव्स (32), रोस्टन चेज (24) और शाई होप (26) की अगुवाई में मध्यक्रम ने उपयोगी योगदान से टीम के स्कोर को 160 के पार पहुंचाने में सफल रहे. भारत ने अपनी पारी सतर्क शुरुआत की जहां जायसवाल ने अति रक्षात्मक रवैया अपनाया तो वहीं राहुल ने जेडन सील्स (21 रन पर एक विकेट) और जोहान लायने के खिलाफ चौके जड़े.

जायसवाल ने अपनी पारी की 13वीं गेंद पर खाता खोला और फिर 37वीं गेंद पर अपना पहला चौका लगाया. क्रीज पर समय बिताने के बाद उन्होंने जस्टिन ग्रीव्स के खिलाफ भारतीय पारी के 15वें ओवर में तीन चौके के साथ आत्मविश्वास दिखाया. बायें हाथ के इस युवा बल्लेबाज ने वारिकन की गेंद पर लगातार दो चौके लगाये तो लगा कि उनके बल्ले से एक और बड़ी पारी निकलेगी लेकिन सील्स की शरीर के करीब वाली गेंद को कट करने के चक्कर में वह विकेटकीपर होप को कैच दे बैठे. राहुल ने एक छोर से अपनी बल्लेबाजी कौशल का शानदार प्रदर्शन कर रहे थे तो वही दूसरे छोर से साई सुदर्शन आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में चेज की कम उछाल वाली गेंद पर पगबाधा हो गये.

कप्तान गिल ने इसके बाद राहुल का शानदार तरीके साथ साथ दिया और दोनों ने दिन के समापन तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया. राहुल को इस दौरान मांसपेशियों में खिंचाव से निपटने के लिए फिजियो की मदद लेनी पड़ी. पारी के 31वें ओवर में चेज की गेंद को कवर क्षेत्र में चार रन के लिए भेजने के बाद वह थोड़े लंगड़ाते दिखे लेकिन फिजियो से उपचार के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और इस गेंदबाज के अगले ओवर में एक रन चुराकर टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया.

इससे पहले शुरुआती सत्र में पिच पर घास की मौजूदगी के बावजूद तेज गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं दिखी लेकिन बुमराह और सिराज ने शानदार ‘लाइन और लैंग्थ’ से बल्लेबाजों को परेशान किया. सिराज को पहली सफलता चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर मिली जब तेजनारायण चंद्रपॉल (शून्य) ने अधिक उछाल वाली गेंद को लेग साइड में खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उनके दस्तानों से टकरा गयी और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने दाई ओर डाइव लगाकर शानदार कैच लपक कर उनकी पारी का अंत किया.

जॉन कैंपबेल (आठ) ने बुमराह के खिलाफ दो शानदार चौके लगाकर आक्रामक तेवर दिखाये लेकिन इस अनुभवी गेंदबाज ने उन्हें अपनी सीधी गेंद पर फंसा लिया. मैदानी अंपायर के आउट नहीं देने के बाद भारतीय गिल ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने कई बार रिप्ले देखने के बाद कैंपबेल को आउट कर दिया. ब्रैंडन किंग ने 15 गेंदों में 13 रन की पारी में तीन अच्छे चौके लगाए, लेकिन दसवें ओवर में सिराज की एक अंदर आती गेंद को विकेटकीपर के लिए छोड़ने की गलती कर बोल्ड हो गये.

एलिक ऐथेनाज (12) ने सिराज के खिलाफ चौका लगाया लेकिन भारतीय गेंदबाज की उसी लैंग्थ की अगली गेंद की दिशा को समझने में चूक गये और ड्राइव करने की कोशिश में स्लिप में खड़े लोकेश राहुल को कैच दे बैठे. इस विकेट के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 42 रन हो गया.

होप और चेज ने इसके बाद कुछ अच्छे शॉट लगा 48 रन की साझेदारी के साथ मैच में वेस्टइंडीज की वापसी करने की कोशिश की.
कुलदीप यादव (25 रन पर दो विकेट) ने अपनी फिरकी में फंसाकर होप को बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिला दी जिससे पहले सत्र में वेस्टइंडीज की आधी टीम पवेलियन पहुंच गयी.

सिराज ने के दूसरे सत्र में अपनी सबसे शानदार गेंद पर कप्तान रोस्टन चेज (24) को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया. चेज अंदर आती इस गेंद का ठीक से अंदाजा नहीं लगा सके और गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा ले लिया. उन्होंने इसके बाद वेस्टइंडीज के सर्वोच्च स्कोरर जस्टिन ग्रीव्स (32) को भी अपनी स्विंग से चकमा दिया लेकिन गेंद विकेटकीपर तक नहीं पहुंचने से पहले टप्पा खा गयी. ग्रीव्स को 25 रन के स्कोर पर वाशिंगटन सुंदर (नौ रन पर एक विकेट) की गेंद पर जीवनदान मिला जब स्लिप में लोकेश राहुल कैच पकड़ने में नाकाम रहे.

सुंदर ने इसके बाद पदार्पण कर रहे खारे पियरे (11) को पगबाधा कर मैच में अपने विकेट का खाता खोला. बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने ग्रीव्स के साथ सातवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर वेस्टइंडीज को 150 रन के करीब पहुंचाया. बुमराह ने इसके बाद सटीक यॉर्कर गेंदों पर ग्रीव्स और पदार्पण कर हरे जोहान लायने (एक) को बोल्ड किया तो वह वारिकन कुलदीप की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में जुरेल को कैच दे बैठे.

हरी विकेट पर गेंदबाजी करके काफी रोमांचित हूं : सिराज

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चार विकेट लेने वाले भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बृहस्पतिवार को कहा कि लंबे ब्रेक के बाद हरी विकेट पर गेंदबाजी करके उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है . इंग्लैंड के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला 2 . 2 से ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाने वाले सिराज ने उसी लय को कायम रखते हुए 40 रन देकर चार विकेट लिये . वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में 44 . 1 ओवर में 162 रन पर आउट हो गई . भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 121 रन बना लिये थे .

सिराज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,” हरी विकेट पर गेंदबाजी करके काफी रोमांचित हूं . भारत में टेस्ट क्रिकेट में अक्सर ऐसी विकेट नहीं मिलती . पिछली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू में ऐसी विकेट मिली थी तो इस पर गेंदबाजी करके काफी रोमांचित महसूस कर रहा हूं .” टेस्ट से पहले पिच पर काफी घास थी जिसकी छंटनी की गई लेकिन अभी भी नयी गेंद से इस पर मदद मिल रही है .

सिराज ने वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेस को बेहतरीन गेंद पर आउट किया . उसके बारे में उन्होंने कहा ,” वोबल सीम (हवा में डगमगाती आने वाली गेंद) का पता नहीं चलता कि गेंद भीतर आयेगी या बाहर . वह गेंद मैने वोबल सीम ही डाली थी लेकिन वह चमकदार हिस्से से सीधी गई .” सिराज ने स्वीकार किया कि इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसकी धरती पर अच्छे प्रदर्शन से उनका आत्मविश्वास बढा है .



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleCG में दिनदहाड़े गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, किसी और से फोन पर बात करने के शक में बॉयफ्रेंड ने वारदात को दिया अंजाम
Next Article इलेक्ट्रॉनिक उपकरण विनिर्माण योजना को 1.15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले: वैष्णव
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.