Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»ऋचा के अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 252 रन का लक्ष्य दिया
Sports

ऋचा के अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 252 रन का लक्ष्य दिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 9, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
ऋचा के अर्धशतक से भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 252 रन का लक्ष्य दिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

विशाखापत्तनम. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के ताबड़तोड़ अर्धशतक और स्नेह राणा के साथ उनकी अर्धशतकीय साझेदारी से भारत ने आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप में बृहस्पतिवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विषम परिस्थितियों से उबरते हुए 251 रन का स्कोर खड़ा किया.

बाएं हाथ की स्पिनरों क्लो ट्रायोन (32 रन पर तीन विकेट) और नोनकुलुलेको मलाबा (46 रन पर दो विकेट) ने बीच के ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों पर शिकंजा कसते हुए स्कोर छह विकेट पर 102 रन कर दिया लेकिन ऋचा (94 रन, 77 गेंद, 11 चौके, चार छक्के) और स्नेह (33 रन, 24 गेंद, छह चौके) ने आठवें विकेट के लिए 53 गेंद में 88 रन की तूफानी साझेदारी की जिससे मेजबान टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रही. ऋचा ने अमजोत कौर (13) के साथ भी सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े.

मारिजेन कैप (45 रन पर दो विकेट) और नेदिन डि क्लर्क (52 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 49.5 ओवर में सिमट गई. भारत ने अंतिम नौ ओवर में 97 रन जुटाए. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोलवार्ट ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया जिसके बाद प्रतिका रावल (37) और स्मृति मंधाना (23) ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई.

प्रतिका एक बार फिर अच्छी लय में नजर आई जबकि स्मृति को जूझना पड़ा. प्रतिका ने मारिजेन कैप के पहले ही ओवर में दो चौकों के साथ शुरुआत की और फिर अयाबोंका खाका की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए. प्रतिका ने पारी के पांचवें ओवर में कैप पर लगातार दो चौके मारे. स्मृति ने खाका पर पारी का पहला छक्का जड़ा जबकि नेदिन डि क्लर्क का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन 11वें ओवर में मलाबा की गेंद पर लॉन्ग ऑन पर सुने लुस को कैच दे बैठीं.

अच्छी फॉर्म में चल रहीं हरलीन देओल सिर्फ 13 रन बनाने के बाद मलाबा की तेजी से स्पिन लेती गेंद पर बोल्ड हो गईं. तेज गेंदबाज तुमी सेखुखुने ने 20वें ओवर में प्रतिका को ताजमिन ब्रिट्स के हाथों कैच कराके भारत को बड़ा झटका दिया. प्रतिका ने 56 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे. ट्रायोन ने अगले ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स (00) को पगबाधा किया.

भारत के रनों का शतक 25वें ओवर में पूरा हुआ लेकिन इसी ओवर में कप्तान हरनमप्रीत कौर (09) ट्रायोन की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर कैप को कैच दे बैठीं. कैप ने अगले ओवर में दीप्ति शर्मा (04) को विकेटकीपर सिनालो जाफ्ता के हाथों कैच कराया जिससे भारत का स्कोर एक विकेट पर 83 रन से छह विकेट पर 102 रन हो गया.

अमनजोत और ऋचा ने इसके बाद पारी को संभाला. ऋचा अच्छी लय में नजर आईं जबकि बुखार के कारण पाकिस्तान ने खिलाफ पिछले मैच से बाहर करने वाली अमनजोत ने सतर्कता के साथ बल्लेबाजी की. ऋचा ने ट्रायोन पर चौके के साथ 86 गेंद के बाउंड्री के सूखे को खत्म किया और फिर खाका पर चौका और सेखुखुने पर छक्का जड़ा. उन्होंने मलाबा की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए.
अमजोत (13) ने 38वें ओवर में ट्रायोन पर अपना पहला चौका मारा लेकिन बाएं हाथ की इस स्पिनर के अगले ओवर में लुस को कैच दे बैठीं.

ऋचा और स्नेह राणा ने रन गति में इजाफा किया. ऋचा ने डि क्लर्क पर छक्का मारा जबकि स्नेह ने मलाबा पर लगातार दो चौके जड़े.
ऋचा ने डि क्लर्क पर चौके और फिर एक रन के साथ 53 गेंद में एकदिवसीय विश्व कप का पहला और करियर का सातवां अर्धशतक पूरा किया. ऋचा ने 46वें ओवर में कैप पर चौके के साथ भारत के रनों का दोहरा शतक पूरा किया. उन्होंने अगले ओवर में खाका को निशाना बनाते हुए लगातार दो चौकों और एक छक्के से 19 रन बटोरे. स्नेह ने कैप पर लगातार दो चौके मारे लेकिन फिर लॉरा वोलवार्ट को कैच दे बैठीं. ऋचा ने अंतिम ओवर में डि क्लर्क पर लगातार दो चौके मारे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने उन्हें और श्री चरणी (00) को लगातार गेंद पर आउट करके भारतीय पारी का अंत किया.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleश्री शंकरा विद्यालय में चल रहा इंटरनेशनल कल्चरल हार्मनी “देश राग”: शिव तांडव की प्रस्तुति देकर अद्रिजा ने जीता प्रथम पुरस्कार
Next Article प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की वृद्धि गाथा का हिस्सा बनने के लिए वैश्विक कंपनियों को किया आमंत्रित
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.