Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मुझे प्रतिका के लिए बुरा लगा लेकिन भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है: शेफाली
Sports

मुझे प्रतिका के लिए बुरा लगा लेकिन भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है: शेफाली

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniOctober 29, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुझे प्रतिका के लिए बुरा लगा लेकिन भगवान ने मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है: शेफाली
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

नवी मुंबई. शेफाली वर्मा को प्रतिका रावल के चोटिल होने का दुख है लेकिन उन्हें लगता है कि भगवान की कृपा के कारण वह आधिकारिक रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में नहीं होने के बावजूद भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रही हैं.

प्रतिका को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ग्रुप लीग मैच में क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गयी थी. वह टखने में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण इस विश्व कप से बाहर हो गयी है. शेफाली को जब भारतीय टीम का बुलावा आया तब वह सूरत में राष्ट्रीय महिला टी20 में हरियाणा की कप्तानी कर रही थीं.

शेफाली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले संवाददाताओं से कहा, ”एक खिलाड़ी होने के नाते प्रतिका के साथ जो हुआ, वह अच्छी बात नहीं थी. कोई नहीं चाहता कि किसी खिलाड़ी को ऐसी चोट लगे. ईश्वर ने लेकिन मुझे कुछ अच्छा करने के लिए भेजा है.” इस युवा सलामी बल्लेबाज ने हरियाणा के लिए अपने पिछले मैच में 24 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली थी. वह इससे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत ए के लिए शानदार लय में थी. महिला एकदिवसीय में हालांकि उनका रिकॉर्ड मामूली है. शेफाली ने 29 मैचों में चार अर्धशतक और महज 23 की औसत से रन बनाये हैं. इस 21 साल की खिलाड़ी को हालांकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप फाइनल खेलने का अनुभव है.

शेफाली ने कहा, ”मैं घरेलू क्रिकेट खेल रही थी और मैं बहुत अच्छी लय में थी. सेमीफाइनल की बात करें तो ऐसा नहीं है कि यह मेरे लिए कोई नयी बात है क्योंकि मैं पहले भी सेमीफाइनल खेल चुकी हूं. यह इस बात पर निर्भर करता है कि मैं मानसिक रूप से खुद को कैसे एकाग्र रखते हुए अपना आत्मविश्वास ब­ढ़ती हूं. मैं पहले भी सेमीफाइनल खेल चुकी हूं.” शेफाली अब भी 50 ओवर के प्रारूप पर पकड़ बनाने की कोशिश कर रही हैं, जो उनके लिए टी20 जितना आसान नहीं है. टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्हें 90 मैचों का अनुभव है और इस प्रारूप में उनका स्ट्राइक रेट 131 का है.

उन्होंने कहा, ”मैं टी20 खेल रही थी और एक बल्लेबाज के तौर पर बदलाव करना इतना आसान नहीं है. आज और कल (मंगलवार) हमारा अभ्यास सत्र था. मैंने बल्लेबाजी करते हुए एकाग्र रहने की कोशिश की. मैंने अभ्यास में रक्षात्क और आक्रामक दोनों तरह की बल्लेबाजी अभ्यास पर ध्यान दिया. शेफाली पिछले कुछ वर्षों में अपने खराब फॉर्म के कारण टीम से अंदर-बाहर होती रही हैं, लेकिन विश्व कप के मैचों के लिए टीम में उनकी वापसी पर ऐसा स्वागत हुआ मानो उन्होंने कभी टीम छोड़ी ही न हो.

इस दायें हाथ की बल्लेबाज ने कहा, ”जब मैं टीम से जुड़ी तो सभी ने मेरा दिल खोलकर स्वागत किया और यह देखकर अच्छा लगा. जिन भी खिलाड़ियों से मैंने बात की उन्होंने मेरा हौसला ब­ढ़ाया.” उन्होंने कहा, ”मैंने जिन भी खिलाड़ियों से बात की, कोच, कप्तान और यहां तक कि स्मृति दी, सभी ने कहा कि मुझे अपना नैर्सिगक खेल खेलने की सलाह दी. ” शेफाली ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के ज्यादातर खिलाड़ियों के खिलाफ खेल चुकी है और सेमीफाइनल में उनका यह अनुभव काम आयेगा.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleछत्तीसग­ढ़ में ईओडब्ल्यू ने कथित DMF घोटाले मामले में 14 जगहों पर छापे मारे
Next Article मजबूत वैश्विक संकेतों से घरेलू बाजार में तेजी, सेंसेक्स 369 अंक च­ढ़ा
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Sports

टी20 विश्वकप जीतने पर सूर्यकुमार की टीम इंडिया को 131 करोड़ रुपये का इनाम, BCCI का एलान

March 10, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

CG में ‘नक्शा घोटाला’ का महाविस्फोट: 60 फ्लैट की अनुमति, 90 फ्लैट का नक्शा पास;

March 15, 2026

वैश्विक युद्ध और भू-राजनीतिक संकट से MSME उद्योगों पर असर

March 15, 2026

छत्तीसगढ़: होमगार्ड के जवानों को मिलेगा पुलिस कर्मियों के समान वेतन

March 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.