Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
Sports

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

ऑकलैंड. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला शुरू होने से कुछ दिन पहले रविवार को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. न्यूजीलैंड के लिए 93 टी-20 मैच खेलने वाले विलियमसन को हाल ही में 2026 के सत्र के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स का रणनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया था.

संन्यास लेने की घोषणा करने के कारण इस 35 वर्षीय बल्लेबाज को बुधवार से यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला के लिए 14 सदस्यीय टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया. विलियमसन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2575 रन बनाए लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगा पाए. वह कैरेबियाई टीम के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की तैयारी के सिलसिले में आगामी एकदिवसीय श्रृंखला में भी नहीं खेलेंगे.

विलियमसन ने न्यूजीलैंड की तरफ से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाए हैं. उनका औसत 33 है और उन्होंने 18 अर्धशतक लगाए हैं. इस प्रारूप में उनका उच्चतम स्कोर 95 रन है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सभी प्रारूपों में 19,000 से अधिक रन बनाने वाले इस क्रिकेटर ने 2011 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और 75 मैच में टीम का नेतृत्व किया, जिसमें 2016 और 2022 में दो टी20 विश्व कप सेमीफाइनल और 2021 में फाइनल में कप्तानी करना शामिल है.

विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) से कहा, ”यह (टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना) कुछ ऐसा है जिसका हिस्सा बनना मुझे शुरू से ही पसंद था. मैं इन यादों और अनुभवों के लिए बहुत आभारी हूं.” उन्होंने कहा, ”इस प्रारूप को अलविदा कहने का यह टीम और मेरे लिए सही समय है. इससे टीम को आगे बढ.ाने और टी20 विश्व कप के लिए टीम तैयार करने में मदद मिलेगी. ”

न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले विलियमसन ने कहा कि टेस्ट और वनडे को लेकर उनकी राय स्पष्ट है और उनका ध्यान अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला पर है जिसका पहला मैच दो दिसंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. उन्होंने कहा, ”मुझे इस टीम की बहुत परवाह है. न्यूजीलैंड की तरफ से खेलना बहुत मायने रखता है जिसमें आप अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं. मैं न्यूजीलैंड क्रिकेट का आभारी हूं जिसने हमेशा मेरा पूरा समर्थन किया.”



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleराष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित एनएसएस की छात्रा लेखनी साहू ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
Next Article आस्था ने छुआ हृदय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज के प्रतिनिधियों की आत्मीय भेंट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.