Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»एशिया कप विवाद : रऊफ पर दो मैच का प्रतिबंध, सूर्यकुमार पर जुर्माना और बुमराह को डिमेरिट अंक
Sports

एशिया कप विवाद : रऊफ पर दो मैच का प्रतिबंध, सूर्यकुमार पर जुर्माना और बुमराह को डिमेरिट अंक

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
एशिया कप विवाद : रऊफ पर दो मैच का प्रतिबंध, सूर्यकुमार पर जुर्माना और बुमराह को डिमेरिट अंक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ पर सितंबर में एशिया कप के दौरान खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए मंगलवार को जुर्माना लगाया गया. टूर्नामेंट के दौरान चार डिमेरिट अंक लगाये जाने से रऊफ को दो एकदिवसीय मैच के लिए निलंबित भी किया गया.

रऊफ को भारत के खिलाफ दो अलग अलग घटनाओं के लिये 30 . 30 प्रतिशत जुर्माने की अलग अलग सजा सुनाई गई . इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मंगलवार से शुरू हुई वनडे श्रृंखला में दो मैचों के लिये वह प्रतिबंधित रहेंगे . वह छह नवंबर को होने वाले दूसरे मैच में भी नहीं खेलेंगे.

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है . उन्हें खेल की साख को नुकसान पहुंचाने का दोषी पाया गया . उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन जताया था .
रऊफ को इन दो घटनाओं के लिए चार डिमेरिट अंक मिले जिन्हें आईसीसी के नियमों के अनुसार दो निलंबन अंक में बदल दिया गया.
जसप्रीत बुमराह पर भी एक डिमेरिट अंक लगाया गया क्योंकि फाइनल में रऊफ को बोल्ड करने के बाद उन्हें ‘विमान गिरने’ का इशारा किया था.

सूर्यकुमार पर उनकी टिप्पणियों के लिए 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाएगा इसकी खबर सबसे पहले 26 सितंबर को पीटीआई ने दी थी. रऊफ को 14 सितंबर के मैच में विमान गिरने को दर्शाने वाले आपत्तिजनक इशारे करने का दोषी पाया गया था. उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सैन्य कार्रवाई का मजाक उड़ाया था और पाकिस्तान के इस दावे का हवाला दिया था कि इस झड़प के दौरान छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराया गया था.

उन्होंने 28 सितंबर को सीमा रेखा के पास क्षेत्ररक्षण करते हुए भारतीय प्रशंसकों के एक समूह को उकसाने की कोशिश में यही इशारा दोहराया था. पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को भी एक डिमेरिट अंक दिया गया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बिना किसी जुर्माने या डिमेरिट अंक के छोड़ दिया गया.

फरहान ने भारत के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद बल्ले से बंदूक चलाने का इशारा करते हुए जश्न मनाया था.
आईसीसी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 14 सितंबर 2025 को, ”सूर्यकुमार यादव (भारत) को आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण से संबंधित है. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो डिमेरिट अंक दिए गए.”

इसके अनुसार, ”साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन्हें आधिकारिक चेतावनी जारी की गई जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया गया.” विज्ञप्ति में कहा गया, ”हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को भी इसी अपराध का दोषी पाया गया और उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें दो डिमेरिट अंक दिए गए.” वहीं अर्शदीप का मामला एक सोशल मीडिया क्लिप का था जिसमें वे पाकिस्तानी प्रशंसकों का मजाक उड़ाते नजर आ रहे थे लेकिन आईसीसी मैच रैफरी को यह आपत्तिजनक नहीं लगा. यह संदर्भ 21 सितंबर को भारत बनाम पाकिस्तान सुपर चार मैच का था.

आईसीसी ने 28 सितंबर के फाइनल में की गई हरकतों के लिए लगाए गए प्रतिबंधों पर कहा, ”जसप्रीत बुमराह (भारत) ने खेल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले आचरण के लिए नियम 2.21 के तहत लगाए गए आरोप और प्रस्तावित आधिकारिक चेतावनी को स्वीकार कर लिया जिसके परिणामस्वरूप उन्हें एक डिमेरिट अंक मिला. उन्होंने प्रतिबंध स्वीकार कर लिया था इसलिए किसी औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी.” पहले की सुनवाई के दौरान खुद को निर्दोष कहने वाले रऊफ को फिर से भारतीय दर्शकों की ओर आपत्तिजनक इशारे करते हुए पाया गया.

आईसीसी ने कहा, ”आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन द्वारा आयोजित सुनवाई के बाद हारिस रऊफ (पाकिस्तान) को फिर से नियम 2.21 के उल्लंघन का दोषी पाया गया. उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और दो अतिरिक्त डिमेरिट अंक दिए गए.” विज्ञप्ति के अनुसार, ”इससे 24 महीने की अवधि में रऊफ के कुल चार डिमेरिट अंक हो गए हैं जिसके परिणामस्वरूप आईसीसी के अनुशासनात्मक ढांचे के तहत दो निलंबन अंक हो गए हैं.”

इसमें आगे कहा गया है, ”आचार संहिता के अनुसार रऊफ को चार और छह नवंबर 2025 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के एकदिवसीय मैचों के लिए निलंबित किया जाता है.” भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया. फाइनल के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया जब खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के पाकिस्तानी प्रमुख मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. नाराज नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए जो अब तक भारतीयों को नहीं दी गई है.



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Next Article अबूझमाड़ की महिलाओं ने बनाई मिसाल: जैविक बासमती से आत्मनिर्भरता की नई कहानी
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026
Sports

बीसीसीआई ने गिल को चुना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर?: सचिन-अश्विन की इस मामले में करेंगे बराबरी; द्रविड़ को भी सम्मान

March 12, 2026
Sports

हार्दिक पांड्या के खिलाफ तिरंगे का अपमान का आरोप, शिकायत दर्ज

March 12, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

जून में एफआईएच हॉकी नेशन कप में भाग लेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

March 16, 2026

होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

March 16, 2026

सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹4000 तक टूटी, सोना ₹1450 सस्ता

March 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.