Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मंधाना, जेमिमा, दीप्ति आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम में शामिल
Sports

मंधाना, जेमिमा, दीप्ति आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम में शामिल

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मंधाना, जेमिमा, दीप्ति आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम में शामिल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

दुबई. महिला वनडे विश्व कप में भारत को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाने वाली स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मंगलवार को घोषित की गई टूर्नामेंट की टीम में शामिल किया गया है. भारत ने रविवार को नवी मुंबई में खेले गए फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया था. दक्षिण अफ्रीका की भी तीन खिलाड़ियों को टूर्नामेंट की टीम में जगह मिली है. इनमें उसकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट भी शामिल हैं जिन्हें टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ टीम का कप्तान चुना गया है. उन्होंने 71.37 की औसत से 571 रन बनाकर किसी एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया.

आईसीसी की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम की तीन खिलाड़ियों एनाबेल सदरलैंड, ऐश गार्डनर और लेग स्पिनर अलाना किंग को भी टीम में शामिल किया गया है. पाकिस्तान की विकेटकीपर सिदरा नवाज टीम में शामिल एकमात्र ऐसी खिलाड़ी है जिनकी टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंची. इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को भी टीम में शामिल किया गया है, जिनके अच्छे प्रदर्शन से उनकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंची. उनकी हमवतन नैट स्किवर-ब्रंट को 12वें खिलाड़ी के रूप में नामित किया गया है.

सलामी बल्लेबाज मंधाना ने 54.25 की औसत से एक शतक और दो अर्द्धशतक की मदद से 434 रन बनाए. वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रही. रोड्रिग्स ने एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 58.40 की औसत से 292 रन बनाए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में नाबाद 127 रन बनाकर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

दीप्ति ने अपने ऑलराउंड खेल से प्रभावित किया. उन्होंने 30.71 की औसत से 215 रन बनाने के अलावा 20.40 की औसत से 22 विकेट भी लिए. उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट हासिल किये. दीप्ति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में 58 रन बनाने के अलावा 39 रन देकर पांच विकेट भी लिए. उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया.

आईसीसी महिला विश्व कप टूर्नामेंट की टीम:
1. स्मृति मंधाना (भारत)
2. लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका)
3. जेमिमा रोड्रिग्स (भारत)
4. मारिज.ेन काप (दक्षिण अफ्रीका)
5. ऐश गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया)
6. दीप्ति शर्मा (भारत)
7. एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
8. नादिन डी क्लार्क (दक्षिण अफ्रीका)
9. सिदरा नवाज. (विकेटकीपर) (पाकिस्तान)
10. अलाना किंग (ऑस्ट्रेलिया)
11. सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड)
12वीं खिलाड़ी: नैट स्किवर-ब्रंट (इंग्लैंड).



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleउपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से 05 नवम्बर को जारी होगी महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त
Next Article नवंबर माह में डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (DLC) जमा करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

IPL में जडेजा का तगड़ा इशारा! बटलर को ‘जेब में’ डालने वाला सेलिब्रेशन वायरल

May 10, 2026
Sports

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास! CSK और RCB भी रह गए पीछे » Fourth Eye News

May 10, 2026
Sports

IPL 2026: केएल राहुल ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे तोड़ना लगभग नामुमकिन

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, अनुशासन, मेहनत और स्वस्थ दिनचर्या ही उपलब्धि की असली कुंजी – मुख्यमंत्री साय

May 11, 2026

सोना खरीदने की अपील पर ज्वेलरी इंडस्ट्री की चिंता बढ़ी, बोले कारोबारी- लाखों रोजगार पर पड़ सकता है असर – |

May 11, 2026

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति को मिला नया गौरव : CM साय

May 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.