Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026

मंत्रालय के सभी 900 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित..!

May 8, 2026

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Sports»मुझे पूरा विश्वास है कि हम यहां इतिहास रच सकते हैं: शुक्री कॉनराड
Sports

मुझे पूरा विश्वास है कि हम यहां इतिहास रच सकते हैं: शुक्री कॉनराड

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
मुझे पूरा विश्वास है कि हम यहां इतिहास रच सकते हैं: शुक्री कॉनराड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

कोलकाता: दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुक्री कॉनराड को उम्मीद है कि केशव महाराज, सेनुरन मुथुस्वामी और साइमन हार्मर की उनकी स्पिन तिकड़ी भारत के अपने अनुभवी प्रतिद्वंद्वियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी और उनकी टीम दो मैच की टेस्ट श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने में सफल रहेगी।

उन्होंने इस श्रृंखला की तुलना आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल से की। पहला टेस्ट मैच शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा जबकि गुवाहाटी 22 नवंबर से अपने पहले टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों ने हाल में पाकिस्तान दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और वह भारत के खिलाफ भी ऐसा प्रदर्शन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कॉनराड ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘क्या आपकी टीम में अच्छे स्पिनर होने से पूरे मुकाबले का रोमांच बढ़ जाता है। मेरा जवाब है हां। मुझे लगता है कि इससे हमें काफी आत्मविश्वास मिलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि अतीत में हमारे पास अच्छे स्पिनर नहीं थे, लेकिन हमें निश्चित रूप से लगता है कि अब केशव, साइमन और सेन के रूप में हमारे पास बेहतर स्पिनर हैं। अगर परिस्थितियां अनुकूल रहीं तो हम महसूस करेंगे कि हमारे पास भारत को चुनौती देने के लिए पर्याप्त मारक क्षमता है। हमें पूरा विश्वास है कि हम ईडन गार्डन्स और भारत में नया इतिहास रच सकते हैं।’’

कॉनराड ने भारत के खिलाफ मुकाबले की तुलना आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल से की, जिसमें उन्होंने जीत हासिल करके इतिहास रचा था। उन्होंने कहा, ‘‘ हमने आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल जीता था जो बहुत बड़ी जीत थी। मैं इस श्रृंखला और इस मैच की तुलना उस फाइनल से करता हूं।‘‘

कॉनराड भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके ही मैदान पर खेलने के महत्व को समझते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में खेलना वैसे भी कड़ी चुनौती है और जब आप ईडन गार्डन्स जैसे प्रतिष्ठित मैदान पर खेलते हैं तो यह चुनौती और भी कड़ी हो जाती है। मुझे नहीं लगता कि हमारे सामने इससे बड़ी कोई और चुनौती हो सकती है।’’

दक्षिण अफ्रीका के कोच को विश्वास है कि उनके खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने का फायदा टीम को इस श्रृंखला में मिलेगा।
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि पहले जब आप भारत में नए खिलाड़ी के रूप में आते थे तो यहां की परिस्थितियों से हैरान हो सकते थे लेकिन अब हमारे खिलाड़ियों के पास आईपीएल में खेलने का अनुभव है और वे यहां की परिस्थितियों को लेकर सहज हैं।’’ कॉनराड ने कहा,‘‘मुझे पूरा विश्वास है कि इससे हमारे लिए परिस्थितियों के अनुकूल ढलना थोड़ा आसान हो जाएगा। हमारे अधिकतर खिलाड़ियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है और यह मुकाबला बराबरी का होगा।’’

उन्होंने कहा कि तेज गेंदबाज भी अपनी भूमिका निभाएंगे। कॉनराड ने कहा, ‘‘भारत में हर कोई स्पिन की बात करता है, लेकिन दोनों ही टीमों के पास विश्वस्तरीय तेज़ गेंदबाज़ हैं। अगर इतिहास पर यकीन किया जाए तो ईडन गार्डन्स में तेज़ गेंदबाज़ों के लिए हमेशा कुछ न कुछ ज़रूर होता है।’’



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleएकता नगर में मची धूम, छत्तीसगढ़ के पर्यटन और सांस्कृतिक स्टॉल का CM साय ने किया निरीक्षण
Next Article राज्य में मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि: CGMSC ने तीन दवाओं को तीन वर्ष के लिए किया ब्लैकलिस्ट
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Sports

नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को

May 6, 2026
Sports

आईपीएल 2026 में बड़ा मुकाबला, क्या टीमों के बीच छिपी है नई रणनीति

May 6, 2026
Sports

क्रिकेट में शांति या तूफान से पहले का सन्नाटा? फैंस को क्यों नहीं मिल रही बड़ी खबर

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

डॉक्टरों की कमी के बीच ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, आव्रजन आवेदनों पर लगी रोक हटाई

May 8, 2026

मंत्रालय के सभी 900 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित..!

May 8, 2026

आम की छांव में बदले सपनों के मायने : मुख्यमंत्री ने कहा—“अब करोड़पति दीदी बनने की सोचिए”

May 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.